{"_id":"5b5e849f4f1c1bab7d8b565b","slug":"ethical-hackers-deposit-1-rupees-in-trai-chief-account-and-posted-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर्स ने ट्राई प्रमुख के खाते में जमा करवाया 1 रुपया, 14 जानकारियां हुईं लीक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैकर्स ने ट्राई प्रमुख के खाते में जमा करवाया 1 रुपया, 14 जानकारियां हुईं लीक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथिकल हैकर्स ने रविवार को दावा किया कि उनके पास भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुख राम सेवक शर्मा के बैंक अकाउंट की जानकारी है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने आधार युक्त पेमेंट सर्विस ऐप्स जैसे भीम और पेटीएम के जरिए शर्मा को 1 रुपये भेजने के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रांजेक्शन आईडी भी पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शर्मा ने शनिवार को हैकर्स को चुनौती देते हुए अपना आधार नंबर 7621 7768 2740 पोस्ट किया था। उन्होंने आधार की आलोचना करने वाले लोगों से कहा था कि यदि संभव हो तो वे उन्हें नुकसान पहुंचाकर दिखाएं। हालांकि हम उनके डाटा की पुष्टि नहीं करते हैं। रविवार को एथिकल हैकर्स जिसमें एलियट एंडरसन, पुष्पेंद्र सिंह, कनिष्क सजनानी, अनिनार अरविंद और करण सैनी ने बताया कि उनकी 14 जानकारियां लीक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इनमें शर्मा का मोबाइल नंबर, घर का पता, जन्मतिथि, पैन नंबर, वोटर आईडी नंबर, टेलिकॉम ऑपरेटर. फोन का मॉडल और एयर इंडिया की फ्रीक्वेंट फ्लायर आईडी शामिल हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास शर्मा के पांच बैंक अकाउंट- पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई (ज्वाइंट अकाउंट), कोटक महिंद्रा और आईसीआईसीआई का नंबर और आईएफएससी कोड मौजूद है।
विज्ञापन
अनिवर अरविंद और अन्य ने शर्मा के बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में एईपीएस के जरिए एक रुपया भेजने का दावा किया। ट्विटर यूजर्स ने ट्राई चेयरमैन को सतर्क करते हुए कहा कि उनकी मंजूरी के बिना उन्हें रकम भेजने में सक्षम होना उनकी ब्लैकमेलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य खतरों की भी वजह हो सकता है। हैकर्स ने उनके डीमैट अकाउंट की जानकारी, राइट विंग वेबसाइट की तीन साल की सबस्क्रिप्शन की एसबीआई डेबिट कार्ड से पेमेंट की हिस्ट्री और 2 जुलाई 2018 को लीला धर ऑर्गेनिक्स से आधार कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदे गए ऑर्गेनिक गुड्स भी पोस्ट किए गए।
एथिकल हैकर्स वह होते हैं जो किसी कंप्यूटर नेटवर्क को इसलिए हैक करते हैं ताकि उसकी सुरक्षा की जांच की जा सके बजाए किसी आपराधिक मंशा के। हालांकि आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने रविवार को कहा कि आधार पूरी तरह से सुरक्षित और महफूज है। यूआईडीएआई का कहना है कि हैकर्स को शर्मा के बारे में यह सभी जानकारी गूगल से मिली हैं क्योंकि वह लंबे समय से सरकारी कर्मचारी हैं।