फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ethical hackers deposit 1 rupees in TRAI Chief account and posted on twitter

हैकर्स ने ट्राई प्रमुख के खाते में जमा करवाया 1 रुपया, 14 जानकारियां हुईं लीक

Mon, 30 Jul 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Ethical hackers deposit 1 rupees in TRAI Chief account and posted on twitter

एथिकल हैकर्स ने रविवार को दावा किया कि उनके पास भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुख राम सेवक शर्मा के बैंक अकाउंट की जानकारी है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने आधार युक्त पेमेंट सर्विस ऐप्स जैसे भीम और पेटीएम के जरिए शर्मा को 1 रुपये भेजने के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रांजेक्शन आईडी भी पोस्ट की हैं।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शर्मा ने शनिवार को हैकर्स को चुनौती देते हुए अपना आधार नंबर 7621 7768 2740 पोस्ट किया था। उन्होंने आधार की आलोचना करने वाले लोगों से कहा था कि यदि संभव हो तो वे उन्हें नुकसान पहुंचाकर दिखाएं। हालांकि हम उनके डाटा की पुष्टि नहीं करते हैं। रविवार को एथिकल हैकर्स जिसमें एलियट एंडरसन, पुष्पेंद्र सिंह, कनिष्क सजनानी, अनिनार अरविंद और करण सैनी ने बताया कि उनकी 14 जानकारियां लीक हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इनमें शर्मा का मोबाइल नंबर, घर का पता, जन्मतिथि, पैन नंबर, वोटर आईडी नंबर, टेलिकॉम ऑपरेटर. फोन का मॉडल और एयर इंडिया की फ्रीक्वेंट फ्लायर आईडी शामिल हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास शर्मा के पांच बैंक अकाउंट- पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई (ज्वाइंट अकाउंट), कोटक महिंद्रा और आईसीआईसीआई का नंबर और आईएफएससी कोड मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिवर अरविंद और अन्य ने शर्मा के बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में एईपीएस के जरिए एक रुपया भेजने का दावा किया। ट्विटर यूजर्स ने ट्राई चेयरमैन को सतर्क करते हुए कहा कि उनकी मंजूरी के बिना उन्हें रकम भेजने में सक्षम होना उनकी ब्लैकमेलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य खतरों की भी वजह हो सकता है। हैकर्स ने उनके डीमैट अकाउंट की जानकारी, राइट विंग वेबसाइट की तीन साल की सबस्क्रिप्शन की एसबीआई डेबिट कार्ड से पेमेंट की हिस्ट्री और 2 जुलाई 2018 को लीला धर ऑर्गेनिक्स से आधार कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदे गए ऑर्गेनिक गुड्स भी पोस्ट किए गए।


एथिकल हैकर्स वह होते हैं जो किसी कंप्यूटर नेटवर्क को इसलिए हैक करते हैं ताकि उसकी सुरक्षा की जांच की जा सके बजाए किसी आपराधिक मंशा के। हालांकि आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने रविवार को कहा कि आधार पूरी तरह से सुरक्षित और महफूज है। यूआईडीएआई का कहना है कि हैकर्स को शर्मा के बारे में यह सभी जानकारी गूगल से मिली हैं क्योंकि वह लंबे समय से सरकारी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed