{"_id":"598629294f1c1b1b228b459d","slug":"establisment-three-member-bench-for-hearing-on-ayodhya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले पर सुनवाई के लिए तैयार किया गया तीन सदस्यीय जज पैनल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अयोध्या मामले पर सुनवाई के लिए तैयार किया गया तीन सदस्यीय जज पैनल
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
ayodhya case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर 11 अगस्त से शुरू होने वाली सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष पीठ का गठन कर लिया गया है। मालूम हो कि सात वर्ष बाद सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होने जा रही है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भसीन और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ के समक्ष 11 अगस्त को दोपहर दो बजे इस मामले पर सुनवाई होगी। मालूम हो कि पिछले दिनों भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ केसमक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
जिस पर चीफ जस्टिस ने कहा था कि वह जल्द ही इस निर्णय लेंगे। मालूम हो कि जुलाई के पहले हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वामी को भी मामले में पक्षकार बनने की इजाजत दे दी थी। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने वर्ष 2010 में विवादित स्थल के2.77 एकड़ क्षेत्र को सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लल्ला के बीच बराबर-बराबर हिस्से में विभाजित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
कुछ महीने पर पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का अदालत से बाहर समाधान निकालने की संभावना तलाशने के लिए कहा था। इसे लेकर पक्षकारों की ओर से प्रयास किए गए लेकिन समाधान नहीं निकल सका। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट ने अब मेरिट के आधार पर इस विवाद का निपटारा करने का निर्णय लिया है।