फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Erode East By Election 2025 Voting Updates Vote Percentage Polling Station Photos News in Hindi

Erode East By-Poll : इरोड ईस्ट उपचुनाव के लिए 237 बूथों पर मतदान खत्म; पांच बजे तक 64.02% हुआ मतदान

Wed, 05 Feb 2025 04:57 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 05 Feb 2025 04:57 PM IST
सार

Erode East by Election Voting Updates : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के साथ ही दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव जारी है। इनमें एक सीट तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट भी है।  कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन की मृत्यु हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Erode East By Election 2025 Voting Updates Vote Percentage Polling Station Photos News in Hindi
इरोड पूर्व उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान शाम छह बजे खत्म हो गया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 44 निर्दलीय सहित कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ द्रमुक और अभिनेता-राजनेता सीमान की नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच है। 53 स्थानों पर 237 बूथों पर मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। 

विज्ञापन


पांच बजे तक 64.02 प्रतिशत मतदान
तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बुधवर को हो रहे उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 64.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिला कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी राजा गोपाल सुंकरा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक क्षेत्र के कुल 237 मतदान केंद्रों पर 42.41 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सवा दो बजे तक मतदान प्रतिशत 50 फीसद को को पार करने की संभावना है। इस उपचुनाव में 46 उम्मीदवार हैं, जिनमें 44 निर्दलीय हैं। प्रमुख विपक्षी दल अन्नाद्रमुक समेत विपक्षी दल उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे हैं । यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलैंगोवन की 2024 में हुयी मृत्यु के कारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 बजे तक 10.95 प्रतिशत हुआ मतदान 
इस सीट पर उपचुनाव में मतदान के पहले दो घंटों में लगभग 11 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।  जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी राजा गोपाल सुनकारा ने इस बाबत एक बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और 9 बजे तक 10.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गौरतलब है कि इस सीट पर उपचुनाव के लिए द्रमुक ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को मैदान में उतारा है जबकि एनटीके से एम के सीतालक्ष्मी उम्मीदवार हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और भाजपा ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है। बता दें कि बीते साल कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन की मृत्यु हो गई थी। जिस कारण के कारण इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 


इरोड ईस्ट क्षेत्र में कुल 2,27,546 मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौ बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed