फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EPFO members will be able to make online access to the UAN link

EPFO सदस्य यूएएन को आधार से ऑनलाइन कर सकेंगे लिंक

Thu, 19 Oct 2017 08:28 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
EPFO members will be able to make online access to the UAN link
EPFO
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों के लिए आधार नंबर को ऑनलाइन लिंक करने की नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत ईपीएफओ सदस्य अपने यूएएन से 12 संख्या वाले आधार नंबर को ऑनलाइन लिंक करा सकेंगे।
विज्ञापन


ईपीएफओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर ईपीएफओ को अपने सम्मानित सदस्यों के लिए नई सुविधा की शुरुआत करते हुए काफी खुशी हो रही है। 
विज्ञापन


यूएनएन धारक सदस्य अपने आधार नंबर को संबंधित यूएएन से ऑनलाइन लिंक करा सकेंगे। इससे  सदस्य ईपीएफओ की सुविधाओं को बेहतर और तेजी से हासिल कर सकेंगे। यह सुविधा संगठन की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाएं सेक्शन में ई-केवाईसी पर जाकर लिंक यूएएन आधार पर क्लिक करना होगा। इसके लिए अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। 


ओटीपी के बाद आधार नंबर फीड करने का विकल्प होगा। आधार को लिंक करने के लिए दुबारा ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद यूएएन आधार से लिंक हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed