EPFO: एटीएम से पीएफ का पैसे निकालने पर आया बड़ा अपडेट, ईपीएफओ 3.0 जल्द होगा लांच
EPFO 3.0: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि, आने वाले दिनों में ईपीएफओ 3.0 आ रहा है, मेरा वादा है ईपीएफओ लाभार्थी एटीएम से अपना पैसा निकाल पाएंगे…सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Enhancing Social Security ! 🇮🇳
Inaugurated & laid the foundation stone for 3 key EPFO projects alongwith my cabinet colleague @kishanreddybjp in Hyderabad, Telangana, marking a significant step in modernizing EPFO infrastructure.विज्ञापन
Soon, we will introduce EPFO 3.0 reforms that… pic.twitter.com/QSXSWbbmCM — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 6, 2025
'EPFO 3.0 संस्करण बैंकिंग प्रणाली के बराबर होगा'
हैदराबाद में ईपीएफओ के तेलंगाना जोनल कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मंसुख मांडविया ने कहा, 'ईपीएफओ 3.0 संस्करण बैंकिंग प्रणाली के बराबर होगा। जैसे बैंक में लेन-देन होता है, वैसे ही ईपीएफओ सदस्य अपनी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से सभी काम कर सकेंगे।'
आने वाले दिनों में EPFO 3.O आ रहा है, मेरा वादा है EPFO लाभार्थी ATM से अपना पैसा निकाल पाएंगे…सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। pic.twitter.com/o6RhkMyvGF
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 6, 2025
'अब आपको EPFO कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी'
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, 'अब आपको ईपीएफओ कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही आपको नियोक्ता के पास जाना पड़ेगा। यह आपका पैसा है, और आप जब चाहें इसे निकाल सकते हैं। भविष्य में, आप एटीएम से अपने पैसे निकाल सकेंगे। हम ईपीएफओ में ऐसी सुधार प्रक्रियाएं लागू कर रहे हैं।'
EPFO लाभार्थियों से मेरा वादा है दूसरी बार आपको सरकारी ऑफिस ना आना पड़े इस भरोसे से हमारी टीम काम करेगी… pic.twitter.com/WVhNwEprbT
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 6, 2025
'ईपीएफओ में सुधार हो रहे हैं, शिकायतें कम हो रही हैं'
मंत्री मनसुख मांडविया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईपीएफओ में बदलाव आ रहे हैं और इसमें सुधार हो रहे हैं। शिकायतें कम हो रही हैं और सेवाएं बढ़ रही हैं। ईपीएफओ की प्रणाली और कार्यप्रणाली अब लोगों के अनुकूल हो चुकी है। उन्होंने ईपीएफओ के प्लेटफ़ॉर्म में किए गए सुधारों का उल्लेख किया, जिसमें फंड ट्रांसफर, क्लेम ट्रांसफर, नाम में सुधार और किसी भी बैंक से पेंशन की निकासी शामिल हैं। इस अवसर पर कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे।
EPFO लाभार्थी आज किसी भी बैंक में जाकर अपनी पेंशन निकाल सकते हैं। Claim Transfer के लिए बहुत सारी फ़ॉर्मालिटी करनी पड़ती थी, उससे भी लोगों को मुक्ति दी जा चुकी है… pic.twitter.com/2QVBoeZNdv
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 6, 2025