{"_id":"5c856670bdec22145f538653","slug":"epf-will-not-have-to-be-transferred-on-job-replacement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी बदलने पर ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा पीएफ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
नौकरी बदलने पर ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा पीएफ
Mon, 11 Mar 2019 06:34 AM IST
kapil sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 11 Mar 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
ईपीएफओ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के खाताधारकों को अगले वित्त वर्ष से नौकरी बदलने पर ईपीएफ हस्तांतरित करने के लिए आवेदन नहीं करना होगा। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, यह ईपीएफ के हस्तांतरण की प्रक्रिया अपने आप हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी खाताधारकों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) होने के बावजूद नौकरी बदलने पर ईपीएफ दावे के लिए आवेदन दाखिल करना पड़ता है। ईपीएफओ को हर साल ईपीएफ हस्तांतरण के करीब 8 लाख आवेदन मिलते हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ मौजूदा समय में नौकरी बदलने पर ईपीएफ हस्तांतरण प्रक्रिया को स्वचालित बनाने के लिए पायलट आधार पर परीक्षण कर रहा है। सभी खाताधारकों के लिए यह सुविधा अगले वित्त वर्ष में किसी समय शुरू हो सकती है।
विज्ञापन