Champions Trophy: भारत ने जीता तीसरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, सिंगापुर और यूएई के राजदूतों ने दी बधाई
Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया और तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं भारत की इस विजय पर दुनियाभर से बधाईयां मिल रही हैं।
विस्तार
विदेशी राजदूतों ने दी बधाई
सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने भारत को जीत की बधाई देते हुए इसे शानदार मैच बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने की ढेरों बधाइयां! शानदार मैच और जबरदस्त प्रदर्शन!'
Big congratulations to #TeamIndia on their #ChampionsTrophy2025 victory! Brilliant match. Fireworks! - HC Wong#INDvsNZ #CT2025 #ChampionsTrophyFinal #Cricket
विज्ञापन विज्ञापन
📷: @BCCI pic.twitter.com/RYzh10W8V8 — Singapore in India (@SGinIndia) March 9, 2025
वहीं यूएई के भारत में राजदूत अब्दुलनासेर अलशाली ने भी भारत को बधाई दी और कहा कि यूएई भविष्य में ऐसे और मुकाबले आयोजित करने की उम्मीद करता है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के लिए एक रोमांचक जीत- क्रिकेट का एक शानदार खेल और यूएई में आयोजित कई और खेलों के लिए एक अच्छी तरह से योग्य जीत। आने वाले समय में और भी शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।'
What a thrilling win for #India in the #ChampionsTrophyFinal in #Dubai -- a fantastic game of #cricket and a well-deserved victory 🏏 To many more games hosted in the #UAE 🇦🇪🇮🇳
— Abdulnasser Alshaali عبدالناصر الشعالي (@aj_alshaali) March 9, 2025
तीसरी बार चैंपियन बना भारत
इस जीत के साथ भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी, 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी और अब 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया।
खिताबी मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 251/7 रन बनाए। भारत की स्पिन गेंदबाजी ने कमाल दिखाया और न्यूजीलैंड की टीम बीच के ओवरों में संघर्ष करती नजर आई। भारत के लिए 252 रनों का लक्ष्य था। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी। रोहित ने 41 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 76 रन (83 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए इसके बाद श्रेयर अय्यर (48) और अक्षर पटेल (29) ने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। अंतिम ओवरों में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने संभलकर खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। रविंद्र जडेजा ने चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.