फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Environment Ministry will hold a review meeting with five states on Stubble Management today

पराली प्रबंधन : पर्यावरण मंत्रालय पराली को जलाने पर पांच राज्यों के साथ आज करेगा समीक्षा बैठक 

Wed, 01 Sep 2021 02:40 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 02:40 AM IST
सार

  • पर्यावरण के अलावा कृषि, मत्स्य पालन और डेयरी पशुपालन, रेलवे मंत्रियों समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिव, कृषि सचिव, सदस्यों समेत सदस्य सचिव सीपीसीबी भी भाग लेंगे।
  • बैठक में विभागों और मंत्रालयों द्वारा मिलकर किए जा रहे प्रयासों पर होगी चर्चा 

विज्ञापन
Environment Ministry will hold a review meeting with five states on Stubble Management today
पराली जलाते हुए लोग

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय पराली के प्रबंधन पर आज समीक्षा बैठक करेगा। इसमें पराली को जलाने से रोकने के लिए संबंधित पांच राज्यों द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनकी कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभागों और मंत्रालयों द्वारा मिलकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


इस बार प्रभावित राज्य सरकारों द्वारा अस्सी फीसदी छूट के साथ कृषि उपकरणों की खरीद समेत सब्सिडी के विशेष ऑफर पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में पर्यावरण के अलावा कृषि, मत्स्य पालन और डेयरी पशुपालन, रेलवे मंत्रियों समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिव, कृषि सचिव, वायु गुणवत्ता आयोग के चेयरमैन तथा सदस्यों समेत सदस्य सचिव सीपीसीबी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली समेत समूचे एनसीआर में 15 अक्टूबर से 25 नवंबर के मध्य पराली जलाई जाती है। इसमें 2020 में यह आंकड़ा 76,537 मामलों का रहा, जोकि पिछले साल 2019 में 21 सितंबर से 22 नवंबर के मध्य  52,225 था।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed