फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enjoy delicious foods in train : get Alphonso Mango of Ratnagiri, Rasgulla of Kolkata or Idli of South on seat

ट्रेन में लें लजीज व्यंजनों का लुत्फ: सीट पर मंगवाएं रत्नागिरी का अल्फांसो आम, कोलकाता का रसगुल्ला या दक्षिण की इडली

Sat, 20 Feb 2021 09:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Enjoy delicious foods in train : get Alphonso Mango of Ratnagiri, Rasgulla of Kolkata or Idli of South on seat
IRCTC Food - फोटो : Pixabay

अब आप चलती ट्रेन में रत्नागिरी के अल्फांसो आम, पश्चिम बंगाल के रसगुल्ले और दक्षिण भारत के व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। आप ट्रेन में यात्रा के दौरान ऑर्डर कर अपनी सीट पर ही इन्हें मंगवा सकते हैं। दरअसल आईआरसीटी ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा की सुविधा कुछ बदलाव के साथ शुरु करने जा रही है। इसमें यात्री अपनी पसंद का खाना मंगवा सकेंगे।

विज्ञापन


पहले बहुत कम व्यंजनों के विकल्प थे
कोरोना काल के पहले ट्रेनों में खाने के लिए लोगों के पास बहुत ही कम विकल्प होते थे, लेकिन अब चलती ट्रेन में यात्री कई तरह के व्यंजन का लुत्फ उठा पाएंगे। आईआरसीटीसी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए यात्रियों की मांग को देखते हुए सभी तरह का खाना, फास्ट फूड और शहरों के मशहूर खाने को उपलब्ध कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


एक फरवरी से ई-कैटरिंग हो चुकी रिलांच 
आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला से कहा कि आईआरसीटी ने एक फरवरी को अपनी ई-कैटरिंग सेवा को रिलांच किया है। फिलहाल ये सेवा 109 रेलवे स्टेशनों पर चल रही है। वहां से गुजरने वाली 516 से ज्यादा ट्रेनों में हम इसके जरिए लोगों को उनका पसंदीदा भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों में ये सुविधाएं शुरु हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेन में मनाएं जन्मदिन व शादी की सालगिरह

आईआरसीटी से मिली जानकारी के अनुसार, कई बार लोग ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। इस दौरान वे अपना जन्म दिन व शादी की सालगिरह जैसे आयोजन नहीं कर पाते हैं, लेकिन अब वे इसे भी ट्रेन में मना सकेंगे। आईआरसीटी की नई पॉलिसी की तहत ऐसे लोग सुविधा और समय को देखते हुए ई-कैटरिंग सेवा के जरिए रास्ते में पड़ने वाले शहरों में खाने के लिए सामान ऑर्डर कर सकते हैं। इनमें यात्री बर्थडे केक, बर्गर और पिज्जा तक मंगवा सकते हैं।

आम, बिरयानी और सरवणा भवन का खाना बना पसंदीदा
अधिकारी के मुताबिक अभी आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सेवा के जरिए यात्रियों को सरवणा भवन का साउथ इंडियन फूड, डोमिनोज का पिज्जा, हल्दीराम का खाना, सब वे का बर्गर और सैंडविच के अलावा वेज और नॉनवेज बिरयानी भी मंगवा रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों में रत्नागिरी का अल्फांसो आम और रसगुल्ला तक बुककर रास्ते में ली जा सकती है। इसके अलावा ट्रेन जिस भी शहर से गुजरेगी वहां की मशहूर चीज भी ई-कैटरिंग सेवा के जरिए बुक करा सकेंगे।

पिछले साल कोरोना के चलते बंद थी यह सेवा

पिछले साल मार्च में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने ई-कैटरिंग की सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया था। अब यह सेवा चुनिंदा स्टेशनों पर फिर से शुरु कर दी गई है। ई-कैटरिंग की सेवा सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शुरू की गई है।

वेबसाइट व एप से कर सकते हैं बुकिंग
आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग की ऑफिशियल वेबसाइट और एप के जरिए यात्रियों को अपने सीट पर रहते हुए खाने-पीने के सामानों के लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराती है। इसमें यात्रियों को मेन्यू से मनपसंद खाना ऑर्डर करना होता है और फिर उसे यात्रियों की सीट तक पहुंचाया जाता है। खाना ऑर्डर करते समय यात्रियों को पीएनआर नंबर, ट्रेन नाम, सीट/बर्थ नंबर जैसा ब्यौरा देना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed