फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engineering student blackmailed Baswaling Swami commit suicide after being trapped in honey trap

Karnataka: इंजीनियरिंग की छात्रा करती थी बसवलिंग स्वामी को ब्लैक मेल, हनी ट्रैप में फंसने के बाद की आत्महत्या

Tue, 01 Nov 2022 06:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 06:00 PM IST
सार

युवती ने उनके साथ अंतरंग वीडियो कॉल किए और महंत बसवलिंग को ब्लैकमेल करने के लिए सभी वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। 

विज्ञापन
Engineering student blackmailed Baswaling Swami commit suicide after being trapped in honey trap
लिंगायत महंत बसवलिंग स्वामी - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक में लिंगायत महंत बसवलिंग स्वामी की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु की एक महिला समेत तीन लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा ने बसवलिंग स्वामी से दोस्ती की और अप्रैल में युवती ने उनके साथ अंतरंग वीडियो कॉल किए और महंत बसवलिंग को ब्लैकमेल करने के लिए युवती और कन्नूर मठ के मृत्युंजय स्वामी ने सभी वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। 

विज्ञापन


बसवलिंग स्वामी 24 अक्टूबर को मठ में अपने कक्ष में एक खिड़की से लटके पाए गए थे। उन्होने दो पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने आरोप लगाया कि एक वीडियो को लेकर कुछ लोग उनको ब्लैकमेल कर रहे हैं और परेशान किया जा रहा है। उनके नोट में कथित तौर पर कहा गया कि एक अज्ञात महिला ने मेरे साथ ऐसा किया है। 
विज्ञापन


हनीट्रैप का शिकार हुए थे स्वामी
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मठ के ही दो लोगों ने उनके किसी अनजान महिला के साथ कुछ अश्लील वीडियो बना लिए थे। इन वीडियोज के जरिए ही वे स्वामी को ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह उस महिला और इस पूरे मामले में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि वे लोग स्वामी बसवलिंगा को मठ के मुख्य पुजारी के पद से हटाना चाहते थे। हालांकि पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में मठ के स्वामी की खुदकुशी का दूसरा मामला
कर्नाटक में मठ के प्रमुख द्वारा खुदकुशी का एक साल में दूसरा मामला है। इसके पहले चिलुम मठ के बसवलिंगा स्वामी 19 दिसंबर 2021 को इसी तरह मृत मिले थे। कहा गया था कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने यह कदम उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed