{"_id":"5cfc4a44bdec22078e0ad0d9","slug":"engineer-slept-on-the-bed-of-notes-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में नोटों के बिस्तर पर सोता था इंजीनियर, छापेमारी में मिले 2.40 करोड़ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में नोटों के बिस्तर पर सोता था इंजीनियर, छापेमारी में मिले 2.40 करोड़
Sun, 09 Jun 2019 05:22 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार में निगरानी विभाग ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक इंजीनियर सुरेश प्रसाद और कैशियर शशिभूषण कुमार को 14 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रकम पटना के पास बिहटा से बिक्रम के बीच बन रहे सड़क के करार के लिए मांगी गई थी। छापेमारी में खुलासा हुआ कि इंजीनियर नोटों की सेज पर सोता था। उसके घर से अब तक 2.40 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है।
निगरानी विभाग के डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि साज इंफ्राकॉम प्रोजेक्ट लिमिटेड के ठेकेदार अखिलेश कुमार जायसवाल बिहटा से बिक्रम तक सड़क बनवा रहे हैं। इसके ठेके लिए इंजीनियर सुरेश और कैशियर शशि ने 28 लाख रुपये की मांग थी। पहली किस्त के तहत 14 लाख देने के लिए सुरेश ने ठेकेदार को अपने पटेल नगर स्थित घर पर बुलाया था। निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद घर की तलाशी ली गई। इसमें उसके बिस्तर के अंदर से नोटों की गड्डियां मिलीं। साथ ही पलंग के नीचे भी करोड़ों रुपये मिले। अब तक की छापेमारी में उसके घर से 2.40 करोड़ की नकदी बरामद हो चुकी है। इसके अलावा कई जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं। इनका मिलान किया जा रहा है। राज्य में अभी तक किसी सरकारी अधिकारी के घर से एक साथ इतनी बड़ी नकदी बरामद नहीं हुई।