{"_id":"597195ac4f1c1b69558b4a7a","slug":"engineer-begging-for-life-on-road-in-pool-of-blood-and-passersby-click-photos-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर तड़पता रहा खून से लथपथ इंजीनियर, तस्वीरें खींचते रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सड़क पर तड़पता रहा खून से लथपथ इंजीनियर, तस्वीरें खींचते रहे लोग
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के इंद्राणीनगर में एक इंजीनियर जिंदगी के लिए रोड पर तड़ता रहा, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी मदद नहीं की। चौंका देने वाली बात है कि खून से लथपथ इंजीनियर सतीश प्रभाकर मेटे की लोग तस्वीरें लेने लगे, पर उसे बचाने के लिए किसी ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
ये हादसा भोसारी का है, जहां हिट एंड रन में मेटे बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान पेशे से डेंटिस्ट कर्तीकराज केटे ने चौक पर मेटे के जख्मी हालत में पाया। उन्होंने देरी न करते हुए एक ऑटो वाले की मदद से मेटे को यशवंतराव चवन मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ देर में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
केटे ने बताया कि मेटे के पेट पर गाड़ी के टायर के निशान थे और उसकी आंख और कान से खून बहे जा रहा था। वे ये बताते हुए काफी नाराज थे कि लोगों ने मेटे का चेहरा कपड़े से ढक दिया और तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे, पर मदद कसी ने नहीं की।
विज्ञापन