फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate West Bengal Wrong Address Businessman Hooghly district

ED: प. बंगाल में ईडी की किरकिरी, गलत कारोबारी के घर तलाशी लेने पहुंची टीम; पीड़ित ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 07 Feb 2024 01:31 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 07 Feb 2024 01:31 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का अनोखा मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी के अधिकारी हुगली जिले में गलत पते पर छापेमारी करने पहुंच गए।

विज्ञापन
Enforcement Directorate West Bengal Wrong Address Businessman Hooghly district
ईडी। - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों को उस समय अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब वे हुगली में गलत पते पर छापेमारी करने पहुंच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाशी लेने पहुंचे ईडी के अधिकारी किसी और शख्स के पते पर जाना चाहते थे। पीड़ित परिवार ने ऐसी घटना के दोहराव पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


संदीप साधुखा के यहां छापेमारी की योजना
जानकारी के अनुसार केंद्रीय बल के जवानों के साथ ईडी की टीम को मंगलवार सुबह चिनसुराह में संदीप साधुखा के यहां छापेमारी करनी थी, लेकिन टीम सुभदीप साधुखा के घर छापा मारने चली गई। यह कार्रवाई मनरेगा फंड के गबन की जांच के सिलसिले में थी।
विज्ञापन


हमारे परिवार का बहुत बड़ा अपमान
सुभदीप के पिता ने कहा, शुरुआत में ईडी अधिकारियों ने हमारी बात नहीं सुनी। हमने उन्हें बार-बार बताया कि मेरा बेटा सुभदीप है, संदीप नहीं, लेकिन वे हमें परेशान करते रहे। ईडी की टीम 10 अधिकारी थे। नाराज पिता ने कहा, हम हैरान हैं। यह हमारे परिवार का बहुत बड़ा अपमान है। अगर ऐसी गलतियां दोहराई गईं तो हम कानूनी सहायता लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed