{"_id":"6022a17a8ebc3ed649375570","slug":"enforcement-directorate-tightens-gripes-on-news-website-promoters-premises-being-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय ने समाचार वेबसाइट पर कसा शिकंजा, प्रवर्तकों के परिसरों की हो रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रवर्तन निदेशालय ने समाचार वेबसाइट पर कसा शिकंजा, प्रवर्तकों के परिसरों की हो रही जांच
Tue, 09 Feb 2021 08:22 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के आरोप में एक न्यूज पोर्टल और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने न्यूज पोर्टल के प्रवर्तकों के परिसरों पर छापेमारी की। इस मामले में आधिकारिक सूत्रों से जानाकारी मिली है कि सैदुल अजायब और कुछ अन्य स्थानों पर वेबसाइट ‘न्यूजक्लिक’ और उसके प्रवर्तकों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो समाचार कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की जांच के लिए अतिरिक्त सूचना जुटाने के मकसद से यह कार्रवाई की जा रही है। एक अधिकारी मे बताया कि कुछ संदिग्ध विदेशी कोष की जांच से जुड़ा यह मामला है। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही इस कार्रवाई पर वरिष्ठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन