{"_id":"646c00a8903d2180590626e3","slug":"enforcement-directorate-seized-audi-car-in-money-laundering-case-against-golden-baba-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: गोल्डन बाबा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जब्त की ऑडी कार, 5.50 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: गोल्डन बाबा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जब्त की ऑडी कार, 5.50 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप
Tue, 23 May 2023 05:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 05:24 AM IST
सार
ईडी ने जालसाज गोल्डन बाबा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी और ओडिशा पुलिस की चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। बाबा पर ओडिशा के कुछ कारोबारियों को कर्ज देने के नाम पर 5.50 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने ओडिशा के एक जालसाजी मामले में ज्योति रंजन बेउरा उर्फ गोल्डन बाबा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में बेउरा की 51 लाख रुपये कीमत की ऑडी कार जब्त की है। सीबीआई ने सोमवार को बताया कि जर्मनी में बनी कार का क्यू 5 मॉडल अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जब्त किया गया था।
ईडी ने जालसाज गोल्डन बाबा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी और ओडिशा पुलिस की चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। बाबा पर ओडिशा के कुछ कारोबारियों को कर्ज देने के नाम पर 5.50 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है। ईडी के मुताबिक ज्योति ट्रेडिंग कंपनी के एकमात्र मालिक की हैसियत से, ज्योति रंजन बेउरा ने अपने व्यवसाय में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। उसने एडवांस के रूप में आपराधिक आय अर्जित की और जाली व मनगढ़ंत दस्तावेज तैयार कर एडवांस राशि में धोखाधड़ी कर दी।
आरोप है कि बेउरा ने जालसाजी से जमा की इस रकम को ज्योति ट्रेडिंग कंपनी व उसके नियंत्रण वाली अन्य कंपनियों के नाम पर खोले गए विभिन्न खातों में ठिकाने लगाया। ईडी ने पहले बेउरा के नाम पर बनाए गए तीन खातों में 50.47 लाख रुपये के बैंक जमा फ्रीज कर दिया था।