फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate seized Audi car in money laundering case against Golden Baba

ED: गोल्डन बाबा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जब्त की ऑडी कार, 5.50 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप

Tue, 23 May 2023 05:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 05:24 AM IST
सार

ईडी ने जालसाज गोल्डन बाबा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी और ओडिशा पुलिस की चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। बाबा पर ओडिशा के कुछ कारोबारियों को कर्ज देने के नाम पर 5.50 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate seized Audi car in money laundering case against Golden Baba
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने ओडिशा के एक जालसाजी मामले में ज्योति रंजन बेउरा उर्फ गोल्डन बाबा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में बेउरा की 51 लाख रुपये कीमत की ऑडी कार जब्त की है। सीबीआई ने सोमवार को बताया कि जर्मनी में बनी कार का क्यू 5 मॉडल अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जब्त किया गया था।
विज्ञापन


ईडी ने जालसाज गोल्डन बाबा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी और ओडिशा पुलिस की चार्जशीट के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। बाबा पर ओडिशा के कुछ कारोबारियों को कर्ज देने के नाम पर 5.50 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है। ईडी के मुताबिक ज्योति ट्रेडिंग कंपनी के एकमात्र मालिक की हैसियत से, ज्योति रंजन बेउरा ने अपने व्यवसाय में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। उसने एडवांस के रूप में आपराधिक आय अर्जित की और जाली व मनगढ़ंत दस्तावेज तैयार कर एडवांस राशि में धोखाधड़ी कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि बेउरा ने जालसाजी से जमा की इस रकम को ज्योति ट्रेडिंग कंपनी व उसके नियंत्रण वाली अन्य कंपनियों के नाम पर खोले गए विभिन्न खातों में ठिकाने लगाया। ईडी ने पहले बेउरा के नाम पर बनाए गए तीन खातों में 50.47 लाख रुपये के बैंक जमा फ्रीज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed