फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement directorate officer test corona positive, admitted in hospital

Coronavirus: ईडी का एक अधिकारी कोरोना से संक्रमित, कोलकाता में एक सीआईएसएफ कर्मी की मौत

Fri, 29 May 2020 03:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Enforcement directorate officer test corona positive, admitted in hospital
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जूनियर रैंक के एक अधिकारी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमित अधिकारी उच्च श्रेणी लिपिक हैं और मुख्यालय की स्थापना (एस्टेबलिशमेंट) शाखा में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


वह अंतिम बार 18 मई को कार्यालय आए थे। उनकी जांच रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। अधिकारियों ने बताया कि वह केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल से जांच एजेंसी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनके संपर्क में आने वाले एक अन्य कर्मचारी को पृथक किया गया है।
विज्ञापन



कोलकाता में युद्धपोत निर्माण इकाई में पदस्थ सीआईएसएफ कर्मी की कोरोना से मौत
कोलकाता में युद्धपोत निर्माण इकाई जीआरएसईएल में पदस्थ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 58 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुशांत कुमार घोष पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले थे। कोलकाता स्थित रक्षा पीएसयू में कोविड-19 के कारण मौत का यह दूसरा तथा करीब 1.62 लाख कर्मियों के बल में संक्रमण से मौत का यह चौथा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इस इकाई में सहायक उप निरीक्षक दर्जे के 55 वर्षीय अधिकारी की संक्रमण के कारण मौत हुई थी। उससे पहले कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में पदस्थ बल के एक अधिकारी की और मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात एक कर्मी की मौत संक्रमण के कारण हुई थी।


जीआरएसईएल इकाई के कम से कम 40 सीआईएसएफ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से केवल एक का इलाज चल रहा है जबकि बाकी स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed