फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate issues summon to TMC Leader Abhishek Banerjee and his wife in Money Laundering case related to Coal Block Scam

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को ईडी का नोटिस, पूछताछ के लिए पत्नी को भी बुलाया

Sat, 28 Aug 2021 01:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 Aug 2021 01:29 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस से सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को 1 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया। 

विज्ञापन
Enforcement Directorate issues summon to TMC Leader Abhishek Banerjee and his wife in Money Laundering case related to Coal Block Scam
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को भी पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। बताया गया है कि रुजिरा से कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोपों को लेकर 1 सितंबर को पूछताछ की जा सकती है, जबकि अभिषेक को 6 सितंबर को पूछताछ के लिए आने को कहा गया है। 
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों को भी अगले महीने अलग-अलग तारीखों पर पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।

विज्ञापन

निदेशालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नवंबर, 2020 की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी में आसनसोल और उसके आसपास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अनूप माझी उर्फ लाला मुख्य संदिग्ध है। ईडी ने पहले दावा किया था कि अभिषेक बनर्जी इस अवैध व्यापार से प्राप्त धन के लाभार्थी हैं, जबकि उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed