फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate issued fresh summon to TMC Abhishek Banerjee join investigation on October 9 Updates

Teacher Recruitment Scam: अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय का नया समन, रुजिरा को भी पूछताछ के लिए बुलाया

Wed, 04 Oct 2023 12:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 04 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

ईडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को पूछताछ के लिए नौ अक्तूबर को बुलाया है। टीएमसी सांसद की पत्नी रुजिरा बनर्जी को 11 अक्तूबर को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate issued fresh summon to TMC Abhishek Banerjee join investigation on October 9 Updates
अभिषेक बनर्जी, ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को नया समन जारी किया है। अभिषेक की पत्नी रुजिरा को भी तलब किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ईडी ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को बुलाया है। जांच एजेंसी ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को भी 11 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में हमारे अधिकारी नौ अक्तूबर को अभिषेक और 11 अक्तूबर को उनकी पत्नी से पूछताछ करेंगे। दोनों को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित हमारे कार्यालय में आने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने इसी मामले में टीएमसी नेता के माता-पिता अमित और लता बनर्जी को इस सप्ताह अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को भी बुलाया था
दरअसल, टीएमसी सांसद को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तीन अक्तूबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। हालांकि, सरकारी योजनाओं के भुगतान को दिल्ली में पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की वजह से अभिषेक ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें बुधवार को नया समन जारी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सितंबर को अभिषेक से नौ घंटे हुई पूछताछ
इससे पहले 13 सितंबर को साल्टलेक में ईडी कार्यालय में अभिषेक से नौ घंटे तक लंबी पूछताछ की गई थी। ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि उन्हें ईडी ने विपक्षी दलों की बैठक में जाने से रोकने के लिए यह दिन चुना। अभिषेक ने आरोप लगाया था कि ईडी और सीबीआई पिक एंड चूज के आधार पर मामलों को आगे बढ़ा रही हैं।


अभिषेक के माता-पिता को भी किया था तलब
ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के माता-पिता को भी तलब किया था। भर्ती घोटाले से जुड़ी कंपनी लिप्स एंड बाउंड्स के निदेशक के तौर पर अभिषेक के पिता अमित बंद्योपाध्याय और माता लता बंद्योपाध्याय को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बता दें कि इस कंपनी में अभिषेक बनर्जी सीईओ हैं। ईडी ने पिछले दिनों भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में कंपनी के कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया था तथा कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed