फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate inquiry fourth time with senior congress leader Ahmad Patel at his residence

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के घर पहुंची ईडी, पीएमएलए मामले में चौथी बार पूछताछ

Thu, 09 Jul 2020 02:47 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 09 Jul 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate inquiry fourth time with senior congress leader Ahmad Patel at his residence
अहमद पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने चौथे दौर की पूछताछ की है। ईडी ने संदेसरा बंधु बैंक धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में गुरुवार को अहमद पटेल ने पूछताछ की। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन



ईडी का तीन सदस्यीय दल राज्य सभा सांसद के 23, मदर टेरेसा क्रीसेंट आवास पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचा। इससे पहले 70 साल के अहमद पटेल से इस मामले में दो जुलाई को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी। उन्होंने बताया था कि ईडी के जांचकर्ताओं ने तीन सत्रों में उनसे 128 प्रश्न पूछे हैं।
विज्ञापन


पटेल ने कहा था कि यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न है और मुझे नहीं पता कि किसके दबाव में जांचकर्ता काम कर रहे हैं। अब तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष से 27 जून, 30 जून और दो जुलाई को हुए सत्रों में ईडी 27 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वरिष्ठ नागरिकों के बाहर ना निकलने के दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय जाने से मना किया था जिसके बाद उनसे घर में पूछताछ की इजाजत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेता के बयान धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जा रहे हैं।

पटेल से वड़ोदरा की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक फार्मास्यूटिकल कंपनी के प्रमोटर संदेसरा बंधुओं से कथित संबंधों के बारे में और नेता के परिवार वालों के उनके साथ कथित लेन देन के बारे में पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने पटेल के पुत्र फैसल और दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी से इस संबंध में पिछले साल पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए थे।

इन दोनों से संदेसरा समूह के एक कर्मचारी सुनील यादव के बयान के संदर्भ में पूछताछ की गई जिसने एजेंसी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। सूत्रों ने बताया कि ईडी को दिए अपने बयान में यादव ने कहा कि उसने स्टर्लिंग बायोटेक के प्रमोटरों में से एक, चेतन संदेसरा के निर्देशों पर एक पार्टी के लिए 10 लाख रुपये का खर्च वहन किया था ।


इसमें अहमद पटेल के बेटे फैसल ने भाग लिया था। फैसल के लिए एक नाइट क्लब में प्रवेश की व्यवस्था की और एक बार उनके ड्राइवर को दिल्ली के खान मार्केट में पांच लाख रुपए दिए थे। सूत्रों ने बताया कि यादव ने एजेंसी से कहा कि यह नकदी फैसल पटेल के लिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed