फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate Goa AAP Chief Amit Palekar others Money Laundering Questioned

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने गोवा 'आप' प्रमुख और तीन अन्य से की सात घंटे पूछताछ; विधायक ने पूछा तीखा सवाल

Thu, 28 Mar 2024 04:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 28 Mar 2024 04:16 PM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गोवा के आम आदमी पार्टी (AAP)  चीफ अमित पालेकर समेत चार लोगों से पूछताछ हुई। पालेकर से पूछताछ के मामले में पार्टी विधायक वेन्जी वीगास ने तीखा सवाल पूछा है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप भी लगाए।

विज्ञापन
Enforcement Directorate Goa AAP Chief Amit Palekar others Money Laundering Questioned
ईडी (फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर और तीन अन्य लोगों से पूछताछ की है। ईडी ने चारों से करीब छह से सात घंटे तक सवाल पूछे। एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में पूछताछ के लिए पालेकर, आप नेता रामराव वाघ और अन्य दो लोगों दत्ताप्रसाद नाइक और अशोक नाइक को तलब किया था।
विज्ञापन


आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उन्हें दिल्ली आबकारी नीति नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के लिए पालेकर दोपहर 12 :10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे, जबकि बाकी के तीन अन्य सुबह 11 :15 बजे ही पहुंच गए थे। ईडी ने दोपहर में खाने के लिए जाने दिया था। फिर पूछताछ शुरू हुई जो शाम छह बजे तक चली। सभी चारों को ईडी ने शाम छह बजे के बाद घर जाने दिया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकले पालेकर ने कहा कि यह सत्तारूढ़ दल की ओर से विपक्षी नेताओं के लंबे समय तक उत्पीड़न की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि ईडी ने उन्हें दोबारा अभी नहीं बुलाया है, लेकिन उन्हें यकीन है कि उन्हें फिर बुलाया जाएगा। इससे पहले, दोपहर 2 बजे लंच के लिए ईडी कार्यालय से बाहर निकलते समय पालेकर ने जांच के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे जो भी सवाल किए गए, उन्होंने उसके जवाब दिए हैं। मुझसे कुछ डाटा मांगे गए हैं, जिसे वह लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जांच एजेंसी की यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा है। गोवा में आम आदमी पार्टी के विधायक वेन्जी वीगास ने कहा, अरविंद केजरीवाल और आप अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, बिजली की अच्छी गुणवत्ता, महिला सुरक्षा और उद्यमिता जैसे मुद्दों पर काफी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के विस्तार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

हर घर से अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे...
आम आदमी पार्टी के विधायक वेन्जी वीगास के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) जनता और जमीन से जुड़े मुद्दों पर एक राज्य से दूसरे राज्य में जीत रही है और अगर किसी को इस पार्टी को विस्तार करने से रोकना है तो चुनाव से ठीक पहले हर राज्य में इसके सुप्रीमो और मुख्य नेताओं को पकड़ना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने सवाल किया कि हर घर से, अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे तो क्या करेंगे? क्या सबको गिरफ्तार कर लेंगे?

blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560">

#WATCH | Panaji, Goa: As ED summons AAP Goa president Amit Palekar, Goa AAP MLA Venzy Viegas says, "...Arvind Kejriwal and AAP are growing immensely on issues like good education, good health, good quality of electricity, women safety and entrepreneurship...AAP is winning from… pic.twitter.com/8DAdBqyURl

— ANI (@ANI) March 28, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed