{"_id":"612c93628ebc3e5ad732f83b","slug":"enforcement-directorate-conducts-raids-at-nine-locations-of-shiv-sena-leader-bhavana-gawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: शिवसेना नेता भावना गवली के कई ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, 72 करोड़ के घोटाले का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: शिवसेना नेता भावना गवली के कई ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, 72 करोड़ के घोटाले का आरोप
Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM IST
सार
शिवसेना नेता भावना गवली के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। ईडी ने 72 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में छापेमार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
भावना गवली, शिवसेना नेता
- फोटो : social media
विस्तार
बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। शिवसेना नेता भावना गवली के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। वाशिम जिले में 9 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। 72 करोड़ रुपये कथित घोटाले के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। टीम की कार्रवाई अभी चल रही है। भाजपा ने शिवसेना नेता भावना गवली पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने ईडी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Maharashtra | Enforcement Directorate conducts raids at nine locations in Washim district in connection with a Rs 72 crore alleged scam case involving Shiv Sena leader Bhavana Gawali
— ANI (@ANI) August 30, 2021विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यवतमाल से शिवसेना सांसद भावना गवली के कई संस्थानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी शुरू की है। सबसे पहले ईडी ने वाशिम जिले के रिसोड में दबिश दी। वहीं, बालाजी सहकारी पार्टिकल बोर्ड, बीएमएस कॉलेज, भावना एग्रो प्रोडक्ट सर्विस लिमिटेड और उत्कर्ष प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
किरीट सोमैया के आरोप
शिवसेना सांसद भावना गवली की फैक्ट्री पर घोटाले का आरोप है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सोमैया ने आरोप लगाया था कि सांसद भावना गवली ने बालाजी पार्टिकल बोर्ड फैक्ट्री से 100 करोड़ रुपये का गबन किया था।