फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Energies Journal Disclosed One billion people may die untimely in next century due to climate change

Climate: जलवायु परिवर्तन के कारण अगली सदी में एक अरब लोगों की हो सकती है असामयिक मौत, एनर्जीज जर्नल से खुलासा

Wed, 30 Aug 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 30 Aug 2023 05:35 AM IST
सार

भविष्य में होने वाले भारी नुकसान को कम करने और मानव जीवन को बचाने के लिए मानवता को ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अधिक सकारात्मक को दृष्टिकोण अपनाने और जीवाश्म ईंधन को जल्द से जल्द रोकने की जरूरत है।

विज्ञापन
Energies Journal Disclosed One billion people may die untimely in next century due to climate change
जलवायु परिवर्तन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण वैश्विक तापमान में अगर दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है तो अगली सदी में करीब एक अरब लोगों की असामयिक मृत्यु हो जाएगी। शोधकर्ताओं ने कहा कि तेल और गैस उद्योग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 40% से अधिक कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। इसके चलते अरबों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जिसमें दुनिया के सबसे गरीब तबके के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

अध्ययन एनर्जीज जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें कार्बन उत्सर्जन में तत्काल कमी लाने के उपायों पर जोर दिया गया है। इसके अलावा यह सरकार, कॉर्पोरेट और नागरिकों के स्तर पर तेजी से कार्रवाई करने की सिफारिश करता है। अध्ययन में शामिल कनाडा के वेस्टर्न ओंटारियो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोशुआ पीयर्स ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हमें तेजी से कार्रवाई करनी होगी। 

विज्ञापन

नवीकरण ऊर्जा को अपनाने की जरूरत
भविष्य में होने वाले भारी नुकसान को कम करने और मानव जीवन को बचाने के लिए मानवता को ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अधिक सकारात्मक को दृष्टिकोण अपनाने और जीवाश्म ईंधन को जल्द से जल्द रोकने की जरूरत है। इसमें कहा गया है कि हालांकि, भविष्य में क्या होगा, इसे बता पाना संभव नहीं है, लेकिन आशंका है कि जलवायु परिवर्तन के चलते हर 10 में से एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed