फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Empty liquor bottles found in Maharashtra secretariat, govt orders probe

महाराष्ट्र: मंत्रालय में मिलीं शराब की खाली बोतलें, राज्य सरकार ने दिया जांच का आदेश, भाजपा ने साधा निशाना

Tue, 10 Aug 2021 03:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 Aug 2021 03:39 PM IST
सार

दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र के मंत्रालय के परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलीं। ये बोतलें मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के कक्ष के समीप पड़ी थीं। 

विज्ञापन
Empty liquor bottles found in Maharashtra secretariat, govt orders probe
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्रालय परिसर में शराब की कई खाली बोतलें मिलने का मामला सामने आया है। भूतल पर जिस जगह ये बोतलें मिलीं, उसके पास ही मुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य सचिव व अन्य अफसरों के कक्ष मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्धव सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं ,भाजपा ने उद्धव सरकार पर शराब कारोबारियों के प्रति नरम रवैये का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। 

विज्ञापन

 

शराब की ये खाली बोतलें कैंटीन की ओर जाने वाली सीढ़ियों के नीचे भूतल पर मिलीं। इससे मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था में खामी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर राज्य के सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री दत्तात्रय भराणे ने आशंका जताई कि मंत्रालय में चल रहे कुछ निर्माण कार्य करने वाले कांट्रेक्टर व श्रमिकों की इसमें भूमिका हो सकती है। हो सकता है कि ये लोग शराब की बोतलें लाए हों। उन्होंने कहा कि मैं इसकी सूचना राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे को दूंगा। मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में क्या सुरक्षा में चूक हुई है? यह सवाल पूछने पर मंत्री भराणे ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सुरक्षा अधिकारी द्वारा वैध पास के बिना परिसर में प्रवेश नहीं कर सकता। 

विज्ञापन


शराब कारोबारियों के प्रति सरकार नरम : भाजपा
उधर, महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने इस घटना को लेकर शिवसेना नीत एमवीए सरकार की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारियों के प्रति राज्य सरकार का नरम रुख सब जानते हैं। मंत्रालय में बड़ी तादाद में शराब की खाली बोतलें मिलना घिनौना मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता उपाध्ये ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब वितरण पर रोक लगा दी थी, लेकिन इस सरकार ने आते ही उस निर्णय को वापस ले लिया। कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी राज्य सरकार ने शराब की दुकानें, अन्य दुकानों के लिए राहत देने से पहले ही खोलने की इजाजत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed