{"_id":"5d69506e8ebc3e013371acb0","slug":"employee-unions-against-nirmala-sitharaman-merger-of-banks-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के विलय का कर्मचारी संघों ने शुरू किया विरोध, फैसले पर कोई राय न लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंकों के विलय का कर्मचारी संघों ने शुरू किया विरोध, फैसले पर कोई राय न लेने का लगाया आरोप
Fri, 30 Aug 2019 10:06 PM IST
आसिम खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए कई सरकारी बैंकों के विलय की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद देश में केवल 12 सरकारी बैंक रह जाएंगे। बैंकों के विलय के समय उनके कर्मचारियों की नौकरियों में छंटनी की किसी भी आशंका को भी सरकार ने नकारा है। लेकिन वित्त मंत्री की इस घोषणा के तुरंत बाद ही बैंक कर्मचारी संघों ने इसके विरोध की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
इन संघों का कहना है कि सरकार इस विलय के पीछे के असली मकसद को साफ नहीं कर रही है। सच्चाई यह है कि बैंकों के विलय के बाद अनेक शाखाएं बंद होंगी और इनमें नौकरियां खत्म होंगी। संस्थाओं का आरोप है कि इस विलय की घोषणा के पहले उनकी कोई राय नहीं ली गई।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी अश्विनी राणा ने कहा कि बैंकिंग संस्थानों के विलय के पीछे मूल विचार कार्यबल को घटाकर लागत कम करना और मुनाफा बढ़ाना होता है। ऐसे में सरकार का यह दावा कि इसके बाद नौकरियों की संख्या में कमी नहीं आएगी, भ्रामक है। उन्होंने कहा कि कोई भी बैंक विलय नहीं चाहता। बल्कि वह स्वतंत्र रूप से ज्यादा काम करने का इच्छुक होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी 23-24 अगस्त को स्टेट लेवल बैंकिम कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में उनसे बैंकों को मजबूत करने और लोन देने की क्षमता बढ़ाने के संदर्भ में विचार मांगे गए थे। बैठक में किसी भी बैंकिंग संस्थान ने बैंकों के विलय का विचार नहीं रखा था। ऐसे में अचानक बैंकों के विलय का प्रस्ताव कैसे और किसकी सलाह पर लिया गया, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।