{"_id":"5d304e8d8ebc3e6cf805ea16","slug":"employee-protesting-againt-alleged-transfer-in-thane-plans-to-marry-at-protest-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर से गुस्साया कर्मचारी धरने पर बैठा, धरनास्थल पर ही पूरी हो रही हैं शादी की रस्में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रांसफर से गुस्साया कर्मचारी धरने पर बैठा, धरनास्थल पर ही पूरी हो रही हैं शादी की रस्में
Thu, 18 Jul 2019 05:08 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक राजकीय ऊर्जा कंपनी के एक कर्मचारी ट्रांसफर से नाराज होकर धरने पर बैठ गया है। कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसका ट्रांसफर अवैध है। बता दें कि कर्मचारी की शुक्रवार को शादी है। उसने धरना खत्म करने से मना कर दिया है। परिजन शादी की सभी रस्में धरनास्थल पर ही पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमरावती जिले में नौ जुलाई से निखिल तिखे अपने कुछ साथियों के साथ कंपनी के प्रमुख इंजीनियर के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। जब निखिल शादी के लिए अपना धरना खत्म करने से इनकार कर दिया तो उसके परिजनों ने वहीं पर शादी की रस्में पूरी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बुधवार की रात यहां मेहंदी की रस्म हुई। वहीं, गुरुवार की सुबह हल्दी की रस्म पूरी की गई। महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारी फेडरेशन के संयुक्त सचिव लीलेश्वर बंसोड़े ने कहा, 'यदि वह अपना विचार नहीं बदलता है तो शुक्रवार को उसके परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में धरनास्थल पर ही उसकी शादी की जाएगी।
विज्ञापन
लीलेश्वर ने कहा कि फेडरेशन के सात सदस्य पिछले सप्ताह से अवैध ट्रांसफर और पदोन्नति न करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं तिखे ने कहा, 'जब तक मामले का कोई हल नहीं निकलता, मैं यह विरोध प्रदर्शन जारी रखूंगा।'