{"_id":"62e16156ebcb6b11987865ff","slug":"eminent-writer-of-assam-atulananda-goswami-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atulananda Goswami: असम के प्रख्यात साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Atulananda Goswami: असम के प्रख्यात साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Wed, 27 Jul 2022 09:33 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:33 PM IST
सार
गोस्वामी को करीब 10 दिनों तक गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Atulananda Goswami
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का बुधवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। गोस्वामी को करीब 10 दिनों तक गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उपन्यासकार अतुलानंद बुखार से पीड़ित थे और पिछले 10 दिनों से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में थे। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने साहित्यकार के निधन पर शोक जताया। लेखक की बेटी ने बताया कि वह काफी समय से डिमेंशिया (मस्तिष्क रोग) से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
1990 के दशक में उपन्यास ‘नामघोरिया’ लिखने के बाद उन्हें व्यापक पहचान मिली। वहीं 2006 में लघु संग्रह कहानी ‘सेने जरीर गांथी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। इसके अलावा अम्बिका गिरी राय चौधरी साहित्य पुरस्कार, कुमार किशोर मेमोरियल पुरस्कार, कथा पुरस्कार और स्नेहा भारती साहित्य सम्मान पुरस्कार भी मिला। गोस्वामी ने अंग्रेजी, बंगाली और ओडिया ग्रंथों का असमिया में और असमिया ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद किया। अतुलानंद मूलरूप से जोरहाट जिले के निवासी थे और राज्य सरकार में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद गुवाहाटी में बस गए।