फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emergency landing of five planes in 72 hours Bird found in plane

Emergency Landing: 72 घंटे में पांच विमानों की आपात लैंडिंग, विमान में मिला पक्षी, पायलटों के उड़े होश

Mon, 18 Jul 2022 01:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Jul 2022 01:36 AM IST
सार

तकनीकी खामियों के चलते पिछले 72 घंटों में दो भारतीय और तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इन घटनाओं में कोई नुकसान नहीं हुआ। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी मामलों के जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Emergency landing of five planes in 72 hours Bird found in plane
एअर इंडिया एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : self

विस्तार

विभिन्न विमानन कंपनियों में तकनीकी खामियों और चूक के मामले थम नहीं रहे हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस की बहरीन-कोच्चि उड़ान के पायलटों को 37000 फुट की ऊंचाई पर विमान में एक पक्षी मिला। इससे उनके होश उड़ गए। हालांकि बोइंग 737 कोच्चि में सुरक्षित उतरा गया।

विज्ञापन


तकनीकी खामियों के चलते पिछले 72 घंटों में दो भारतीय और तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इन घटनाओं में कोई नुकसान नहीं हुआ। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी मामलों के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि बहरीन से कोच्चि आ रहे एअर इंडिया का विमान जब 37000 फुट की ऊंचाई पर था तो सह पायलट की तरफ मौजूद गल्व कंपार्टमेंट (सीट के सामने सामान रखने के लिए दी गई दराज) में एक जिंदा पक्षी मिला। इससे कॉकपिट में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि विदेशी एयरपोर्ट पर विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार करने के दौरान एयरपोर्ट कर्मियों से कोई चूक हुई होगी। विमान के कोच्चि में सुरक्षित उतरने पर तकनीकी टीम ने पक्षी को पकड़ कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भी  ऐसा ही वाकया
ऐसा ही मामला 2017 में अहमदाबाद-मुंबई उड़ान में सामने आया था। उस वक्त एक चिड़िया फ्रंट केबिन की सीट के नीचे बैठक गई थी। पिछले महीने 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर स्पाइटजेट के विमान से एक पक्षी टकरा गया था जिससे इंजन में आग लग गई थी और विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। 

इंडिगो का विमान कराची तो एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान मस्कट में उतरा
एअर इंडिया एक्सप्रेस की कालीकट-दुबई उड़ान के केबिन में शनिवार रात कुछ जलने की गंध आने के बाद विमान को मस्कट ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि गंध विमान के अगले हिस्से में एक ‘वेंट’ से आ रही थी, इसलिए पायलट ने उड़ान का मार्ग बदल दिया और विमान को मस्कट में सुरक्षित उतार लिया। दूसरी घटना में रविवार को इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद उड़ान के एक इंजन में पायलट ने गड़बड़ी पाई, इसके बाद एहतियातन विमान को कराची ले जाया गया। इससे पहले 5 जुलाई को भारत से यूएई के दुबई जा रहे स्पाइस जेट कंपनी के विमान की भी कराची एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। 


इन अंतरराष्ट्रीय विमानों की हुई आपात लैंडिंग
अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के तीन विमानों ने पिछले 48 घंटे यानी शुक्रवार और शनिवार को कालीकट, चेन्नई और कोलकाता में आपात लैंडिंग की। शारजाह से कोच्चि के लिए उड़ान जी9-426 के संचालन के दौरान एयर अरबिया के विमान में हाइड्रॉलिक खराबी आ गई, जिसकी वजह से विमान को रनवे पर उतारा गया। 16 जुलाई को अदीस अबाबा से बैंकॉक जाने वाले इथियोपियाई एयरलाइंस के एक विमान ने दबाव की समस्या के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की। तीसरी घटना में 15 जुलाई को श्रीलंकाई एयरलाइंस के एक विमान ने भी हाइड्रॉलिक समस्या के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed