{"_id":"643751c2c11c54195b006364","slug":"elon-musk-said-twitter-will-also-have-to-follow-strict-social-media-laws-in-india-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Laws: भारत में सोशल मीडिया कानून सख्त ट्विटर को भी मानने होंगे, साक्षात्कार में बोले मस्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IT Laws: भारत में सोशल मीडिया कानून सख्त ट्विटर को भी मानने होंगे, साक्षात्कार में बोले मस्क
Thu, 13 Apr 2023 06:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलुरु।
एजेंसी, बंगलुरु।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:20 AM IST
सार
बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में मस्क ने कहा, भारत के सोशल मीडिया कानून बेहद सख्त हैं। अगर उनका पालन करने और ट्विटर कर्मचारियों को जेल होने के विकल्पों में से अगर एक चुनना पड़े तो नियमों का पालन करना चुनेंगे।
विज्ञापन
ट्विटर और एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क का कहना है कि वे नहीं जानते कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाली बीबीसी की वृत्तचित्र को भारत में ट्विटर से क्यों हटाया गया।
विज्ञापन
बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में मस्क ने कहा, भारत के सोशल मीडिया कानून बेहद सख्त हैं। अगर उनका पालन करने और ट्विटर कर्मचारियों को जेल होने के विकल्पों में से अगर एक चुनना पड़े तो नियमों का पालन करना चुनेंगे।
विज्ञापन
असल में साक्षात्कार लेने वाले बीबीसी के पत्रकार जेम्स क्लेटॉन ने पूछा था कि क्या उन्हें मालूम है ट्विटर ने भारत में बीबीसी की वृत्तचित्र को प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। इस पर मस्क ने कहा, भारत में नियम कठोर हैं और ट्विटर इन नियमों से परे नहीं जा सकता।
विज्ञापन
अगले मुखिया के लिए कोई नाम दिमाग में नहीं...मस्क के अनुसार ट्विटर का अगला सीईओ कौन होगा, इसके लिए कोई नाम उनके दिमाग में नहीं है। ट्विटर को चलाने के लिए से कितना समय बिता रहे हैं, यह उनकी एक अन्य कंपनी टेस्ला के निवेशकों ने जानना चाहा था। मस्क ने कहा था कि इस साल के आखिर तक नया सीईओ तलाश लिया जाएगा।
8 हजार से 1,500 रह गए ट्विटर के कर्मचारी
वाशिंगटन। सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के सीईओ इलोन मस्क ने बुधवार को एक साक्षात्कार में दावा किया कि कंपनी अब करीब-करीब बिना लाभ-हानि के स्तर पर आ रही है। ट्विटर को विज्ञापन देने वाले भी लौट रहे हैं। ट्विटर से आक्रामक ढंग से नौकरियां खत्म करने का फल मिलने लगा है।
-अक्तूबर में मस्क द्वारा बागडोर संभालने से पहले ट्विटर में 8,000 कर्मचारी थे, आज महज 1,500 रह गए हैं। इतने सारे कर्मचारी हटाने का काफी नुकसान भी ट्विटर ने उठाया।
-पिछले हफ्ते यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तकनीकी वजहों से बंद भी हो गया था। लाखों यूजर्स इसे उपयोग नहीं कर पा रहे थे। यह साल 2023 में ट्विटर का छठा सबसे बड़ा आउटेज था।