फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eleven places in India with totally different weather

भारत के 11 स्थान, कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ से परेशान लोग

Fri, 19 Jul 2019 01:16 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 19 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Eleven places in India with totally different weather
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

भारत के विभिन्न स्थानों के मौसम में इस बार काफी अंतर देखा जा रहा है। कहीं इतनी अधित बारिश हो गई है कि बाढ़ आ गई है। तो कहीं लोग सूखे से परेशान हैं और बारिश के इंतजार में बैठे हैं। इस वक्त भारत में कई स्थान ऐसे हैं, जहां लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। जमीन का पानी सूखता जा रहा है। हालांकि मानसून इस बार देरी से आया है, लेकिन कई जगह आया ही नहीं है। चलिए बात करते हैं इन 11 जगहों के बारे में जहां जलवायु परिवर्तन का साफ असर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

असम में बाढ़

उत्तरपूर्वी राज्य असम में बीते कई दिनों से जारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। इससे हजारों लोग प्रभावित हैं। राज्य के आठ जिलों के 145 गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ से करीब 63 हजार लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन

हैदराबाद में पानी को तरसे लोग

तेलंगाना में मानसून तो आ गया है लेकिन कई शहर ऐसे भी हैं जहां अभी तक बारिश ही नहीं हुई है। यहां के कई शहरों को जल्द ही पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। राजधानी हैदराबाद अगस्त के आखिर तक अपने पीने का सारा पानी खो देगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश के बावजूद भी जलाशय स्वच्छ पानी ग्रहण नहीं कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में बाढ़

नेपाल की सीमा से लगे उत्तरी बिहार के छह जिलों को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली नदियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों से मरीजों को इलाज के लिए नाव की सहायता से अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है।

नागालैंड में बाढ़

बीते कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई उत्तरपूर्वी राज्य बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इनमें नागालैंड के अलावा मेघालय, असम का नाम शामिल है। आने वाले हफ्ते में भी इन राज्यों में तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

नागपुर में सूखा

महाराष्ट्र के नागपुर में किसान मानसून के ना आने से परेशान हैं। यहां किसानों को बारिश की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सूखे के कारण फसल के भारी नुकसान की संभावना है।

बंगलूरू में जल संकट

केवल चेन्नई ही ऐसा शहर नहीं है जो जल संकट का सामना कर रहा है। बल्कि कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू भी कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहा है। बंगलूरू में भी जल संकट का कारण औसत से कम मानसून है। इस साल कर्नाटक में 30 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। और इसका असर भी अब दिखना शुरू हो गया है।

 

Eleven places in India with totally different weather
बारिश के चलते मुंबई के हालात - फोटो : पीटीआई

मुंबई में जल भराव

मुंबई में मानसून के आते ही भारी बारिश देखने को मिली। यहां लोगों का सामान्य जीवन इससे पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। हर साल की तरह इस साल भी शहर जलमग्न हो गया। जिसके चलते लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
 

लखनऊ में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया है। पर्याप्त बारिश ना होने के बावजूद भी गोमती नदी का स्तर बढ़ रहा है।

चेन्नई जल संकट

भारत के छठे सबसे बड़े शहर चेन्नई में रहने वाले लाखों निवासियों तक स्वच्छ पानी की पहुंच नहीं है। यहां बीते कई दशकों का सबसे खराब सूखा पड़ रहा है। बीते साल हुई कम बारिश और इस साल मानसून के देरी से आने के कारण शहर के मुख्य जलाशय पानी की कमी के कारण सूख गए हैं।
 

नई दिल्ली में धूल भरी आंधी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में राजस्थान से धूल भरी आंधी और मानसून की बारिश के कारण धुंध और प्रदूषण के उच्च स्तर को महसूस किया जा रहा है।

प्रयागराज में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है जिससे काफी ट्रैफिक जाम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed