जहरीली शराब पीने से 11 और की मौत, मरने वालों संख्या 39 हुईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही मौतों के बाद भी न तो पुलिस प्रशासन जहरीली शराब की बिक्री पर रोक पा रहा है और न ही पीने वाले चेत रहे हैं। सोमवार को अलीगंज क्षेत्र में जहरीली पीने से 11 और लोगों की मौत हो गई है। नौ की एटा और दो की फर्रुखाबाद में मौत हुई हैं। मरने वालों की संख्या 28 से बढ़कर 39 हो गई हैं।
अकेले गांव फरसौली में ही तीन लोगों की मौत हुई है, हालत बिगड़ने पर 20 को सीएचसी सैफई रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी नौ लोगों ने रविवार को जहरीली शराब पी थी। दाउदगंज में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों से गुस्साई महिलाओं ने जाम लगा कर हंगामा किया। उधर, एटा में जहरीली शराब की सप्लाई करने के आरोपी अनिल निवासी गोकुलपुरा को मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को जिनकी मौत हुई उनमें गांव फरसौली निवासी अजयपाल (42), श्रीपाल 35), कालीचरन (28), कांशीराम कालोनी निवासी राजकुमार (55), दाउजगंज निवासी शौकीन (45) और दुलारे (50), जैथरा के मरहला निवासी संज (28), बिचपुरी गांव निवासी सुखपाल (40) और रमेश (32) शामिल हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद के गांव कनामी में जुम्मन खां (25) और ग्राम मिल्किया पहाड़पुर निवासी प्रमोद कुमार (35) की भी जहरीली शराब पीने से मौत हो गई।
उल्टी हुई और आंखों की रोशनी भी गई
फरसौली गांव में अजयपाल, श्रीपाल और कालीचरन को तो अस्पताल भी नहीं पहुंच पाए। अचानक उन्हें उल्टी होनी शुरू हुई और आंखों की रोशनी चली गई। इससे पहले कि परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। कांशीराम कालोनी, दाउदगंज, बिचपुरी, निवासी मृतकों ने सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जहरीली शराब कांड के आरोपी श्रीपाल ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह जहरीली शराब मैनपुरी के गांव गोकुलपुरा निवासी अनिल से लाया था। सोमवार को मैनपुरी पुलिस ने गांव दबिश दी, लेकिन वहां से आरोपी अनिल फरार हो गया। बाद में उसे पुलिस ने कुरावली में पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना एटा पुलिस को भी दे दी गई है।