फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elevated road under construction in Bangkok collapses, killing many people

Bangkok Road Collapses: बैंकॉक में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड ढही, हादसे में पांच लोगों की मौत; 24 घायल

Sat, 15 Mar 2025 11:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Mar 2025 11:32 AM IST
सार

परिवहन मंत्री सूर्या ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों-घायलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Elevated road under construction in Bangkok collapses, killing many people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बन रही एलिवेटेड रोड अचानक भराभरा कर ढह गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी बैंकॉक में सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना में निर्माण स्थल पर मौजूद 24 अन्य लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री सूर्या ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों-घायलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार श्रमिकों और एक इंजीनियर की मौत हो गई है। निर्माणाधीन रोड के पास यातायात लेन बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। अगर रोड चल रही होती तो वहां से गुजरने वाले लोग भी हादसे की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन


कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी
बैंकॉक के पुलिस कमांडर सियाम बूनसोम ने बताया कि अधिकारी अभी भी ढहने के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। वे जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। साइट से ली गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि बड़ी धातु और कंक्रीट की संरचनाएं जमीन पर गिर गईं और सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे को जल्द से जल्द हटाने के लिए काम जारी
थाईलैंड एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की वेबसाइट के अनुसार, पांच किलोमीटर (तीन मील) की एलिवेटेड सड़क का निर्माण 2022 में शुरू हुआ। एजेंसी के गवर्नर सुरचेत लाओफुलसुक ने बताया कि वे मलबे को जल्द से जल्द हटाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें एक सप्ताह लग सकता है। 

ठेकेदारों को 14 दिनों के लिए निलंबित करने का आदेश
उन्होंने कहा कि परियोजना पर काम कर रहे ठेकेदारों को जांच लंबित रहने तक 14 दिनों के लिए निलंबित करने का आदेश दिया गया है। थाईलैंड में सड़क और निर्माण सुरक्षा एक बड़ी समस्या है। शनिवार को जहां हादसा हुआ, वह जगह बैंकॉक को थाईलैंड के दक्षिण से जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क का हिस्सा है। यहां लंबे समय से निर्माण चल रहा है। यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस वजह से इसे लेकर काफी विवाद रहता है।


मंत्रालय नए नियम बना रहा
सूर्या ने कहा कि परिवहन मंत्रालय नए नियम जारी करने की प्रक्रिया में है, जिससे निर्माण के दौरान ऐसी दुर्घटनाओं के लिए उत्तरदायी पाए जाने वाले ठेकेदारों को निलंबित करने का प्रावधान होगा और उन्हें भविष्य की सरकारी परियोजनाओं पर बोली लगाने से भी ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed