{"_id":"6013ff15db2bd93ac11b6ada","slug":"electricity-demand-made-record-on-thursday-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मांग को लेकर गुरुवार को बना रिकॉर्ड, 188452 मेगावाट के स्तर पर पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिजली मांग को लेकर गुरुवार को बना रिकॉर्ड, 188452 मेगावाट के स्तर पर पहुंची
Fri, 29 Jan 2021 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
बिजली मंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को बिजली मांग अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह एक लाख 88 हजार 452 मेगावाट पर पहुंच गई और जल्दी ही इसके दो लाख मेगावाट को पार कर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आरके सिंह ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 'बिजली की मांग 28 जनवरी, 2021 को सुबह 9.42 बजे नए रिकार्ड स्तर 1,88,452 मेगावाट पहुंच गई। हम जिस दर से आगे बढ़ रहे हैं, जल्दी ही दो लाख मेगावाट के स्तर को पार कर जाएंगे।'
विज्ञापन
The power demand- and supply- surged to a new high of 1,88,452 MW at 9:42 am on 28th January, 2021. The rate at which we are going, we shall cross 2,00,000 MW very soon.
— R. K. Singh (@RajKSinghIndia) January 29, 2021
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'दक्षिणी क्षेत्र में 28 जनवरी को सुबह 9.49 बजे मांग सर्वाधिक 53,214 मेगावाट रही।' उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 20 जनवरी को बिजली मांग एक लाख 87 हजार 300 मेगावाट के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
Southern region touched the highest ever peak demand of 53214 MW on 28.01.2021 at 9:49 am.
— R. K. Singh (@RajKSinghIndia) January 29, 2021
मंत्रालय के अनुसार बिजली की अधिकतम मांग पिछले साल जनवरी में एक लाख 70 हजार 970 मेगावाट तक गई थी। बिजली मांग में वृद्धि आर्थिक गतिविधियों में पुनरुद्धार को दर्शाती है। इससे महामारी और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से प्रभावित वाणिज्यिक और आद्योगिक क्षेत्रों में मांग बढ़ी है।