{"_id":"627d33fde0ec0547da2818d8","slug":"electric-two-wheeler-goes-up-in-flames-after-smoke-emanated-from-battery-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: चलते-चलते अचानक रुक गया इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी से निकला धुंआ और लग गई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: चलते-चलते अचानक रुक गया इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी से निकला धुंआ और लग गई आग
Thu, 12 May 2022 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 May 2022 09:51 PM IST
सार
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों के लेकर रुचि बढ़ी है, लेकिन लगातार हो रहे हादसे इन वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद का है जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बैटरी से धुंआ निकलने के बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह घटना बुधवार की रात को हुई थी जब एक व्यक्ति अपने एक दोस्त के साथ अपने ईवी स्कूटर से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसका स्कूटर रुक गया और बैटरी से धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन
इस पर दोनों स्कूटर से दूर हट गए, थोड़ी देर बाद बैटरी से लपटें उठने लगीं और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले पिछले महीने भी निजामाबाद जिले में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जिंग के दौरान आग लग गई थी। इस घटना में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह से झुलस गए थे।
विज्ञापन