फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric section will handle the reins of Loco

अब से इलेक्ट्रिक सेक्शन के हाथों में होगी लोको की कमान

Fri, 05 Aug 2016 04:07 AM IST
राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
 Electric section will handle the reins of Loco
IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10 - फोटो : demo

समय की जरूरत को महसूस करते हुए रफ्तार के साथ सुरक्षा और संरक्षा बढ़ाने की दिशा में रेलवे में नया कदम उठाया है। अब इंजन और ड्राइवरों का मूवमेंट यांत्रिक की जगह विद्युत अनुभाग तय करेगा जबकि, रखरखाव और सफाई की जिम्मेदारी यांत्रिक विभाग के पास ही रहेगी। 

विज्ञापन


कार्यक्षेत्र में किए गए नए बदलाव से जहां एक तरफ ट्रेनों के संचालन में सहूलियत होगी वहीं संवादहीनता की कमी और लिखा-पढ़ी के चक्कर में ट्रेन में डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन को बदलने में अधिक वक्त नहीं लगेगा।
विज्ञापन


यही नहीं, बदलाव के इस क्रम में ईमू, मेमू और ट्रेन के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी बदल दी गई है। पहले इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस की जिम्मेदारी विद्युत अनुभाग करता था लेकिन अब कोच की सभी प्रकार का मेंटेनेंस यांत्रिक अनुभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल लोको, रनिंग रूम के साथ इंजन में ईंधन भरने की भी जिम्मेदारी विद्युत अनुभाग की होगी।

रेलवे बोर्ड के सचिव आरके वर्मा ने तीन अगस्त 2016 को बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। अभी रेलवे बोर्ड के सदस्यों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शीघ्र ही इसे जोन स्तर पर लागू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed