फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election trends of five states: Return of ruling parties in Bengal, Assam and Kerala, DMK-Congress in Tamil Nadu and NDA to win in Puducherry

पांच राज्यों के रुझान: ममता हारीं पर तृणमूल तीसरी बार जीत की ओर, असम व केरल में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस तो पुडुचेरी में एनडीए जीत की ओर

Sun, 02 May 2021 05:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 02 May 2021 05:08 PM IST
सार

बंगाल में दीदी की हैट्रिक, तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक सरकार की बिदाई, असम में फिर भाजपा सरकार, पुडुचेरी में एनडीए की जीत के आसार, केरल में विजयन की वापसी, बंगाल में वामदलों का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। ममता बनर्जी पहले नंदीग्राम में 1200 वोटों से जीती यह खबर मिली, लेकिन बाद में सुवेंदु अधिकारी 1900 मतों से जीत गए। 

विज्ञापन
election trends of five states: Return of ruling parties in Bengal, Assam and Kerala, DMK-Congress in Tamil Nadu and NDA to win in Puducherry
रात 9 बजे तक की स्थिति - फोटो : amar ujala graphic

विस्तार

रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब तक मिले रुझानों से बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार जोरदार जीत की ओर बढ़ रही है। राज्य में जहां भाजपा का 200 सीटें जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका तो वामदलों व कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ हो गया। नंदीग्राम से पहले ममता बनर्जी के 1200 वोटों से जीतने की खबर मिली, लेकिन बाद में सुवेंदु अधिकारी 1900 मतों से जीत गए। यह बड़ा उलटफेर हुआ। 

विज्ञापन


बंगाल में टीएमसी को 215, पिछली बार जीती थी 211
बंगाल में दीदी का एकछत्र राज्य फिर साबित हुआ है। पार्टी रात 8.30 बजे तक रुझान व नतीजे मिलाकर 215 सीटों पर आगे थी। हालांकि भाजपा ने सत्तारूढ टीएमसी को कड़ी चुनौती दी और वह राज्य में 76 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस व वाम मोर्चे को एक ही सीट पर बढ़त मिली है। 
विज्ञापन


2016 के नतीजे: टीएमसी ने 211 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस व वाम मोर्चे को 76 सीटें मिली थीं। चार अन्य विजयी रहे थे।

तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत की ओर
तमिलनाडु में ससत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की करारी हार होती नजर आ रही है। राज्य में द्रमुक व कांग्रेस गठबंधन 148 सीटों पर बढ़त लिए हुए है, जबकि अन्नाद्रमुक को 83 सीटों पर बढ़त है। राज्य में कुल 234 सीटें हैं, बहुमत 118 सीटें चाहिए। द्रमुक गठबंधन इससे आगे निकलता प्रतीत हो रहा है। राज्य में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है। एमएनएम को मात्र एक सीट पर बढ़त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 के नतीजे: राज्य में अन्नाद्रमुक ने 136 सीटें जीती थीं, वहीं द्रमुक ने 89 और कांग्रेस ने 8 सीटें हासिल की थी। मुस्लिम लीग ने एक सीट जीती थी। 

असम में भाजपा की वापसी तय
असम में भाजपा अपनी सरकार बचाने में सफल हो रही है। राज्य की 126 सीटों में से उसके नेतृत्व वाले गठबंधन को 75 सीटों पर बढ़त है। जबकि बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए। वहीं कांग्रेस नीत गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रहा है। 2 अन्य भी बढ़त लिए हुए है। 

2016 के नतीजे: असम में भाजपा गठबंधन ने पिछली बार 86 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 26 व अन्य 14 पर विजयी रहे थे। 

केरल में एलडीएफ को 95 सीटें, बहुमत से ज्यादा
केरल में सीएम पिनराई विजयन अपनी सरकार कायम रखने में सफल हो रहे हैं। सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन को 140 में से 96 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है। बहुमत के लिए 71 सीटें चाहिए। कांग्रेस नीत यूडीएफ को 42 सीटें मिली हैं। जबकि भाजपा को राज्य में अब तक एक भी सीट पर बढ़त नहीं है। 


2016 के नतीजे: केरल में एलडीएफ ने पिछली बार 91 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। जबकि यूडीएफ को 47 और बीजेपी व अन्य को एक-एक सीट मिली थी।

पुडुचेरी में एनडीए को 15, यूपीए को 6
पुडुचेरी की 30 सीटों में अब तक 25 के रुझान आए हैं। इनमें से एनडीए को 15 और यूपीए को 7 व 6 अन्य को बढ़त है।  राज्य में कांग्रेस के हाथ से सत्ता निकल गई है। यहां भाजपा नीत एनडीए सरकार बना सकता है। 

2016 के नतीजे: पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने 17 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि एनआर कांग्रेस ने 8 व अन्नाद्रमुक ने 4 सीटें जीती थी। एक अन्य विजयी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed