{"_id":"665f2b96c86ad851360f1e94","slug":"election-result-bjp-strategy-in-uttar-pradesh-increase-in-congress-samajwadi-party-vote-share-with-seats-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Result: उत्तर प्रदेश में कैसे चूकी BJP, कांग्रेस-सपा को ऐसे मिली संजीवनी, योगेंद्र यादव सही साबित हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Result: उत्तर प्रदेश में कैसे चूकी BJP, कांग्रेस-सपा को ऐसे मिली संजीवनी, योगेंद्र यादव सही साबित हुए
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भाजपा को लेकर योगेंद्र यादव का अनुमान सही निकला
- फोटो :
एएनआई
विस्तार
चुनाव विश्लेषक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता योगेन्द्र यादव ने लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश की स्थिति को लेकर एक विश्लेषण जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सभी जातियों में बीजेपी का वोट खिसक रहा है। 70 तो छोड़िए, बीजेपी के लिये 60 सीट बचाना भी नामुमकिन है। मुझे तो 50 भी नहीं आती दिख रहीं। मंगलवार को जब वोटों की गिनती शुरु हुई तो वाकई उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आए। जहां एक तरफ एग्जिट पोल एवं दूसरे चुनावी विश्लेषक, भाजपा के लिए बड़ी चुनावी जीत की संभावना जता रहे थे, वहीं योगेंद्र यादव ने अपनी एक ग्राउंड रिपोर्ट में कहा था, उत्तर प्रदेश में राजनैतिक भूचाल आ सकता है। मेरठ से बनारस तक 15 संसदीय क्षेत्रों में सैकड़ों ग्रामीण वोटर से बात करने के बाद यह साफ हो गया है कि सभी जगह पर भाजपा का वोट खिसक रहा है। यादव ने वोटों की गिनती के बीच सोशल मीडिया पर अपना पुराना ट्वीट साझा किया है।यादव की ग्राउंड रिपोर्ट के मुख्य बिंदु ...
- मोदी के लिए प्रति गुस्सा नहीं, उदासीनता है। उन्हें राशन का श्रेय मिलता है, लेकिन इस बार उनके नाम पर वोट नहीं पड़ेगा।
- मोदी की तुलना में योगी ज्यादा लोकप्रिय हैं, उन्हें गुंडागर्दी खत्म करने का श्रेय मिलता है।
- बीजेपी के अधिकांश सांसदों और स्थानीय नेताओं के खिलाफ बहुत गुस्सा है।
- वोटर के मन में महंगाई और बेरोजगारी है। गांव में छुट्टे जानवर सबसे बड़ा मुद्दा है।
- बहुत वोटर परिवर्तन चाहते हैं चूंकि अगर तीसरी पंचवर्षीय में आ गए तब तो तानाशाही शुरू हो जाएगी
- कुल मिलाकर बीजेपी के वोटर में एक चौथाई कहते हैं कि इस बार उसे वोट नहीं देंगे। सपा और कांग्रेस का वोट कायम है। बीएसपी में मामूली गिरावट है, लेकिन वो बीजेपी को नहीं जा रहा।
- अगर 2019 में बीजेपी के वोट का दसवां हिस्सा भी खिसक कर सपा कांग्रेस को मिल गया तो उसे 20 सीट का नुकसान हो सकता है। अगर इससे ज्यादा टूट गया तो परिणाम पूरी तरह से उलट जाएगा।
- चेतावनी: अभी सिर्फ 16 सीट में वोट पड़े हैं और स्थिति बदल सकती है, लेकिन फिलहाल तो हर दिन स्थिति बीजेपी के लिए विकट होती दिखाई दे रही है।