{"_id":"627e0bbb1c0aa84bdf16fee6","slug":"election-preparation-aaps-parivartan-yatra-in-gujarat-will-cover-all-182-assembly-seats-from-may-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तैयारी : आप की गुजरात में परिवर्तन यात्रा 15 मई से, सभी 182 विधानसभा सीटों को कवर करेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी तैयारी : आप की गुजरात में परिवर्तन यात्रा 15 मई से, सभी 182 विधानसभा सीटों को कवर करेगी
Fri, 13 May 2022 01:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 13 May 2022 01:11 PM IST
सार
गुजरात विधानसभा के चुनाव इसी साल के अंत तक होने वाले हैं। यह पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दिल्ली के बाद पंजाब चुनाव में जीत हासिल करने से उत्साहित आम आदमी पार्टी (AAP) की नजरें अब गुजरात चुनाव पर हैं। इसी इरादे से वह 15 मई से गुजरात में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है।शुक्रवार को आप ने गुजरात में परिवर्तन यात्रा निकालने का एलान किया। यह यात्रा राज्य के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा के चुनाव इसी साल के अंत तक होने वाले हैं। यह पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। गुजरात भाजपा का गढ़ है। गुजरात में भाजपा 27 सालों से सत्ता में है। वह अब लगातार छठी बार सरकार में आने के लिए दम लगा रही है। भाजपा को चुनौती इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि पिछले चुनाव में उसकी सीटें 100 से कम हो गई थीं। इसके बाद पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल बदल दिया है, लेकिन 27 साल सरकार विरोधी लहर को भुनाने के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पूरा दम लगा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भी कसी कमर, राहुल ने किया नए गुजरात का वादा
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस व राहुल गांधी भी कमर कस रहे हैं। दो दिन पहले गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने राज्य में पार्टी की सरकार बनने के बाद नया गुजरात बनाने का वादा किया है। उन्होंने आदिवासी सत्याग्रह रैली में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो हिंदुस्तान बना दिए हैं, एक अमीरों के लिए है और दूसरा आम जनता के लिए है। कांग्रेस को दो हिंदुस्तान नहीं चाहिए। हमें एक हिंदुस्तान चाहिए जिसमें सबका आदर हो, सबको अवसर मिले, सबको शिक्षा मिले, सबको अस्पताल मिले और स्वास्थ्य देखरेख की सुविधा मिले।
विज्ञापन