कांग्रेस के ‘डांवाडोल’ होने की बढ़ ही धारणा, सुलझाना ही होगा नेतृत्व का मुद्दा: थरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर वापस नहीं लौटते हैं तो पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए ‘सक्रिय और पूर्णकालिक नेतृत्व’ तलाशना होगा। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए नेतृत्व का मुद्दा हल करना ही होगा। यह कहना है कांग्रेस नेता शशि थरूर का। थरूर ने यह बात एक साक्षात्कार के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा बढ़ रही है कि कांग्रेस ‘डांवाडोल’ हो रही है। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए नेतृत्व का मुद्दा हल करना ही होगा। थरूर ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के चुनाव होने पर एक ऊर्जावान नेतृत्व टीम बनेगी, इससे पार्टी में राष्ट्रीय हित बढ़ सकता है।
यदि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर वापस नहीं लौटते हैं तो पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए ‘सक्रिय और पूर्णकालिक नेतृत्व’ तलाशना होगा। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए नेतृत्व का मुद्दा हल करना ही होगा। यह कहना है कांग्रेस नेता शशि थरूर का। थरूर ने यह बात रविवार को एक साक्षात्कार के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा बढ़ रही है कि कांग्रेस ‘डांवाडोल’ हो रही है। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए नेतृत्व का मुद्दा हल करना ही होगा। थरूर ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के चुनाव होने पर एक ऊर्जावान नेतृत्व टीम बनेगी, इससे पार्टी में राष्ट्रीय हित बढ़ सकता है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि लोगों में कांग्रेस के ‘डांवाडोल’ होने की बढ़ रही धारणा को दूर करने के लिए पार्टी को अपने नेतृत्व का मुद्दा शीर्ष प्राथमिकता पर हल करना चाहिए। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए दीर्घकालिक अध्यक्ष को लेकर अनिश्चितता का समाधान करना सबसे महत्वपूर्ण है।
सीडब्ल्यूसी के चुनाव की मांग उठाई
पिछले सप्ताह ही कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के चुनाव की फिर मांग कर चुके तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि पार्टी का निर्णय लेने वाली इस शीर्ष समिति के कुछ सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया से एक ऐसी ऊर्जावान नेतृत्व टीम सामने आएगी, जिसके पास संगठन की चुनौतियों को हल करने के लिए मिलकर काम करने का अधिकार होगा।
दोबारा नेतृत्व करना या नहीं, राहुल गांधी की इच्छा पर निर्भर
थरूर ने साक्षात्कार में यह भी कहा कि कांग्रेस प्रमुख के रूप में राहुल गांधी लौटना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। लेकिन यदि वह अपना पिछला रुख नहीं बदलते हैं तो ऐसे में पार्टी के लिए 'सक्रिय और पूर्णकालिक नेतृत्व' तलाशने की जरूरत है। ताकि पार्टी आगे बढ़ सके जैसा कि राष्ट्र कांग्रेस से अपेक्षा करता है।
विभाजनकारी नीतियों का विकल्प है कांग्रेस: थरूर
साक्षात्कार के दौरान थरूर ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की 'विभाजनकारी नीतियों' का कांग्रेस एक अपरिहार्य राष्ट्रीय विकल्प है। उन्होंने कहा कि हम जैसे कई लोगों के लिए तत्काल चिंता का विषय यह है कि ऐसा लगता है कि लोगों में यह धारणा बढ़ती जा रही है कि बतौर राजनीतिक निकाय हम डांवाडोल हैं।
राजनीतिक विकल्पों के बारे में सोच रहे मतदाता
थरूर ने कांग्रेस पार्टी को भाजपा का विकल्प बनाने की पीछे दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘डांवाडोल’ होने की धारणा की वजह से स्वभाविक रूप से कुछ मतदाता अन्य राजनीतिक विकल्पों पर सोचने लगते हैं। इसका उदाहरण दिल्ली में देखा गया जहां मतदाता आप (आम आदमी पार्टी) के साथ चले गए और कुछ हद तक भाजपा के खेमे में भी चले गए। कांग्रेस शून्य रही।
नई शुरुआत करने की जरूरत
उन्होंने कहा कि यही वह स्थिति है जहां हमें लोगों की धारणा, मीडिया के रुख को तत्काल दूर करने की जरूरत है क्योंकि मीडिया बार-बार हमें मैदान से खारिज कर दे रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लेकिन ऐसा करने के लिए हमें वर्तमान नेतृत्व मुद्दा हल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें अंतरिम के बजाए दीर्घकालिक कांग्रेस अध्यक्ष और कार्य समिति की 'निर्वाचित सदस्यों' के साथ नई शुरुआत करने की जरूरत है।