फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission to announce dates of assembly polls in TamilNadu, Assam, Kerala, Bengal on Friday ec willl announce election dates for five states

पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों के लिए चुनाव तारीखों का हुआ एलान

Fri, 26 Feb 2021 07:38 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 26 Feb 2021 07:38 PM IST
सार

केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। अलग-अलग चरणों एवं तारीखों में होने वाले मतदान की गणना एक ही दिन दो मई को होगी। दो मई को तय हो जाएगा कि बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की जनता ने किस दल को सत्ता की चाबी सौंपी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनाव होंगे।

विज्ञापन
Election Commission to announce dates of assembly polls in TamilNadu, Assam, Kerala, Bengal on Friday ec willl announce election dates for five states
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पांच राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान डाले जाएंगे। 18.68 करोड़ मतदाता तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। कोरोना के कारण मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। सभी चुनावी अधिकारियों का कोरोना टीकाकरण होगा। चुनाव के दौरान पर्याप्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन


सभी महत्वपूर्ण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है और पर्याप्त संख्या में सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी। चुनाव के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होगा। सभी महत्वपूर्ण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान और पर्याप्त संख्या में सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी। तारीखों का एलान होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन

 
राज्य सीटें वर्तमान स्थिति मतदान
प बंगाल 294 तृणमूल - 211 27 मार्च, 1, 6, 10, 17, 22, 26, 29 अप्रैल
  भाजपा - 03
कांग्रेस - 44
वामदल - 32
अन्य - 34
असम 126 भाजपा - 60 27 मार्च, 1 और 6, अप्रैल
  कांग्रेस - 26
केरल 141 एलडीएफ - 91  
    यूडीएफ - 47 6 अप्रैल
  अन्य - 3  
तमिलनाडु 234 अन्नाद्रमुक - 136 6 अप्रैल
  डीएमके - 89  
कांग्रेस - 7  
अन्य - 2  
पुडुचेरी 33 कांग्रेस - 15 6 अप्रैल
  एनआईएनआर कांग्रेस - 8  
अन्नाद्रमुक - 4  
अन्य - 6   

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पास हैं 211 विधायक
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटे हैं। इसमें से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पास 211 विधायक हैं। भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास 44, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) के पास 32 सीटे हैं। अन्य दलों के पास दस सीटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


तमिलनाडु में एआईएडीएमके पास हैं 136 विधायक
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटे हैं। इसमें सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मनेत्र कड़घम (एआईएडीएमके) के पास 136 विधायक हैं। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़घम (डीएमके) के पास 89, कांग्रेस के पास सात, इंडियन मुस्लिम लीग को पास पांच सीट है। वर्तमान में ईडापड्डी पलानीस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।

केरल में एलडीएफ के पास हैं 91 विधायक
केरल में विधानसभा की 141 सीटे हैं। इसमें से 140 निर्वाचित और एक सीट नामित होती है। वर्तमान में यहां पिनराई विजयन के नेतृत्व में लेफ्ट की सरकार है। यहां सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के पास 91 विधायक हैं। वहीं यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के पास 47, एनडीए के पास एक और केरल जनपक्षम सेक्युलर (केजेएस) के पास एक सीट है। 


असम में भाजपा के पास हैं 60 विधायक
असम में विधानसभा की 126 सीटे हैं। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा के पास 60 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 26, असम गण परिषद के पास 14, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के पास 12 सीटे हैं। वर्तमान में राज्य का कार्यभार मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल संभाल रहे हैं।

पुडुचेरी में हैं विधानसभा की 33 सीटें
पुडुचेरी में पिछले हफ्ते कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इससे पहले यहां वी नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन की सरकार थी। इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में 30 सदस्य निर्वाचित होते हैं जबकि तीन नामित किए जाते हैं। विधानसभा भंग होने से पहले यहां कांग्रेस के 15 विधायक थे। वहीं आल इंडिया एनआर कांग्रेस के पास आठ, एआईएडीएमके के पास चार, डीएमके के पास दो और निर्दलीय के पास एक सीट थी। वहीं भाजपा के तीन नामित सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed