{"_id":"58d331b64f1c1b776a1a1e0c","slug":"election-commissions-seizes-aiadmk-election-symbol-two-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIADMK का चुनाव चिन्ह जब्त, पन्नीरसेल्वम गुट मरीना बीच पहुंचा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AIADMK का चुनाव चिन्ह जब्त, पन्नीरसेल्वम गुट मरीना बीच पहुंचा
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Poll panel to decide who gets AIADMK's twin leaves symbol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने बुधवार को AIADMK को बड़ा झटका देते हुए पार्टी का 'टू लीव्स' (दो पत्तियां) चुनाव चिन्ह जब्त कर लिया है। इस चिन्ह के लिए वीके शशिकला और ओ पन्नीरसेल्वम, दोनों के ही खेमों ने अपना दावा ठोंका था। आरके नगर उपचनावों के लिए चुनाव आयोग ने गुरुवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया है कि दोनों दल अपने लिए नया चुनाव चिन्ह चुनें।
गुरुवार की सुबह ओ पन्नीरसेल्वम गुट के लोग मरीना बीच पर अन्नादुरई मेमोरियल पहुंचे।
पिछले सप्ताह, पन्नीरसेल्वम खेमे ने आयोग के सामने दलील रखी कि पार्टी का चुनाव चिन्ह उन्हें मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर शशिकला खेमे से पार्टी के नेता और लोकसभा के उपसभापति एम. थम्बीदुरई ने भी आयोग पन्नीरसेल्वम खेमे की किसी भी याचिका की ओर ध्यान न देने की बात की।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने पन्नीरसेल्वम दल से 20 मार्च तक समर्थन के दस्तावेज मांगे। साथ ही, शशिकला खेमे को भी 20 मार्च तक का समय दिया गया, मगर उन्होंने 22 मार्च तक का समय मांगा। आयोग ने इस मांग को खारिज कर दिया। पन्नीरसेल्वम में दिग्गज पार्टी ने ई मधुसुधानन को अपनी तरफ से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी के उपमहासचिव और शशिकला के भतीजे टीटीवी दीनाकरण दूसरे उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह ओ पन्नीरसेल्वम गुट के लोग मरीना बीच पर अन्नादुरई मेमोरियल पहुंचे।
Chennai: O Panneerselvam and other AIADMK leaders at CN Annadurai memorial at Marina Beach. pic.twitter.com/VaWx2disvF
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017विज्ञापन