फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commissioner Lavasa wife came under the scrutiny of Income Tax Department

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की पत्नी आई आयकर विभाग की जांच के दायरे में

Mon, 23 Sep 2019 10:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Election Commissioner Lavasa wife came under the scrutiny of Income Tax Department
अशोक लवासा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की पत्नी नोवेल सिंहल लवासा कथित कर चोरी के आरोपों को लेकर आयकर विभाग की जांच के दायरे में आ गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने लवासा की पत्नी को एक नोटिस जारी कर करीब 10 कंपनियों के निदेशक मंडल में रहने के सिलसिले में अपनी आयकर (आईटी) रिटर्न में दिए कुछ खास ब्योरे के बारे में बताने को कहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद विभाग ने उनसे अपनी निजी वित्त (फाइनेंस) के बारे में और अधिक ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि विभाग नोवेल सिंहल लवासा की आईटीआर को खंगाल रहा है ताकि यह पता चल सके कि क्या उनकी आय अतीत में आकलन से बच निकली थी या कर अधिकारियों से कुछ छिपाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व बैंकर के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच और उनके कई कंपनियों के निदेशक मंडल में रहने की जांच 2015-17 की अवधि से जुड़ी हुई है। बहरहाल, इस विषय पर चुनाव आयुक्त लवासा या उनकी पत्नी की कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अशोक लवासा को 23 जनवरी 2018 को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई में हुए आमचुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के क्रियान्वयन पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ उनके (अशोक लवासा के) मतभेद की खबरें मीडिया में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed