फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission writes to Congress chief to clarify rectify social media post on Karnataka sovereignty

Karnataka: बढ़ सकती हैं कांग्रेस की मुश्किलें, EC ने कर्नाटक की संप्रभुता से जुड़ी पोस्ट पर खरगे से मांगा जवाब

Mon, 08 May 2023 10:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Election Commission writes to Congress chief to clarify rectify social media post on Karnataka sovereignty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर्नाटक की संप्रभुता को लेकर कांग्रेस के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी। अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखा है। चुनाव आयोग ने उनसे सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जा रहा है कि यह सोनिया गांधी का बयान था। चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष से सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में नीति स्पष्ट करने और इसमें सुधार के उपाय बताने को कहा है।

विज्ञापन





क्या है मामला?
खरगे को चुनाव आयोग का पत्र 6 मई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट के संबंध में एक शिकायत के बाद लिखा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसकी शिकायत की थी। अपनी शिकायत में भाजपा ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक भारत के संघ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य राज्य है और भारत संघ के एक सदस्य राज्य की संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी आह्वान अलगाव के आह्वान के बराबर है और खतरनाक है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के पत्र में कहा गया है कि शिकायत के मद्देनजर आपसे सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में स्पष्ट करने और सुधार के उपाय करने का अनुरोध किया जाता है, जिसे आईएनसी ट्विटर हैंडल पर डाला गया है। मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया गया है। कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी वर्तमान में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने दिया था यह बयान
दरअसल, कर्नाटक के हुबली में शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया कि सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को एक कड़ा संदेश दिया, 'कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा बनने नहीं देगी। इस टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला था।

Election Commission writes to Congress chief to clarify rectify social media post on Karnataka sovereignty
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा को भी जारी किया नोटिस
'कांग्रेस सबसे भ्रष्ट' विज्ञापन मामले में निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक भाजपा से जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने आरोप साबित करने के लिए मंगलवार तक पुष्टि करने योग्य, पता लगाए जाने वाले तथ्य मुहैया कराने को कहा है। कांग्रेस ने भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा जारी विज्ञापन के खिलाफ निर्वाचन आयोग से संपर्क किया था। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष को जारी अपने नोटिस में कहा कि विरोधी दलों की नीति और शासन की आलोचना संविधान में निहित एक गारंटीकृत अधिकार है और साथ ही भारत की चुनावी प्रक्रिया के तहत विभिन्न राजनीतिक नेताओं का एक आवश्यक कार्य है। इससे पहले आयोग ने कांग्रेस को उसके 'भ्रष्टाचार दर कार्ड' विज्ञापन के लिए इसी तरह का नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed