{"_id":"60930f1b0c61de3f6d553594","slug":"election-commission-unanimous-that-there-should-not-be-restriction-on-media-reporting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया रिपोर्टिंग पर पाबंदी नहीं होने पर चुनाव आयोग एकमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मीडिया रिपोर्टिंग पर पाबंदी नहीं होने पर चुनाव आयोग एकमत
Thu, 06 May 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 03:03 AM IST
सार
- आयोग ने कहा वह सुप्रीम कोर्ट में नहीं देगा आवेदन
विज्ञापन
Election commission
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन अयोग ने बुधवार को कहा कि आयोग इस बात पर एकमत है कि मीडिया रिपोर्टिंग पर पाबंदी नहीं होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने हाल में मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा की गई मौखिक टिप्पणी की रिपोर्टिंग पर रोक की अर्जी को खारिज करने के बाद यह बयान जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग ने कहा कि मीडिया उसका एक स्वाभाविक सहयोगी है। इसमें वह कोई बदलाव नहीं देखता। आयोग ने कहा कि वह मीडिया रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कोई आवेदन नहीं देगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कहा है कि मीडिया की भागीदारी को लेकर उसका मत स्पष्ट है। मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर उसकी प्रतिबद्धता है। आयोग के सभी सदस्य चुनावों में मीडिया द्वारा निर्वाह की गई भूमिका को पहचानते हैं। मीडिया ने देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सार्थक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन