फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission takes action on 111 unrecognized political parties

Election Commission: चुनाव आयोग ने 111 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों पर की कार्रवाई

Tue, 21 Jun 2022 05:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 05:12 AM IST
सार

आयोग ने वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में योगदान रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के लिए क्रमश: 1897, 2202 और 2351 आरयूपीपी की एक सूची भी आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग से साझा की गई है। 

विज्ञापन
Election Commission takes action on 111 unrecognized political parties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग ने एक बार फिर गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) पर कार्रवाई की है। आयोग ने सोमवार को 111 आरयूपीपी का पंजीकरण रद्द करने का फैसला किया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार इन 111 आरयूपीपी ने अपने पते में बदलाव की सूचना आयोग को नहीं दी थी। आयोग के अनुसार कई के पते पर भेजे गए संवाद वापस लौट आए हैं।

विज्ञापन


हालांकि आयोग ने कहा है कि इससे प्रभावित कोई भी राजनीतिक दल संबंधित चुनाव अधिकारी और आयोग से 30 दिनों के अंदर संपर्क कर सकता है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 25 मई को 87 आरयूपीपी को पंजीकरण से जुड़ी सूची से हटाया था।
विज्ञापन


आयोग ने वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में योगदान रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के लिए क्रमश: 1897, 2202 और 2351 आरयूपीपी की एक सूची भी आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग से साझा की गई है। अनिवार्य योगदान रिपोर्ट प्रस्तुत किए बिना आयकर छूट का दावा करने वाले 66 आरयूपीपी की सूची को भी राजस्व विभाग के साथ साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीआईसी ने चुनावी बॉन्ड छपाई की कुल लागत का ब्योरा मांगा
केंद्रीय सूचना आयोग ने इंडियन सिक्योरिटी प्रेस (आईएसपी) को चुनावी बॉन्ड की छपाई की कुल लागत का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। एक आरटीआई के आवेदन पर आयोग ने यह जानकारी मांगी है। सूचना आयुक्त वनाजा एन सरना ने आईएसपी के उस तर्क को खारिज कर दिया कि इस बारे में सूचना सार्वजनिक करने से देश के आर्थिक हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जिसमें आरटीआई की धारा 8(1)(ए) के तहत छूट मिली हुई है।


आरटीआई कार्यकर्ता सेवानिवृत्त कोमोडोर लोकश बतरा ने आरटीआई दायर कर आईएसपी से चुनावी बॉन्ड की छपाई की कुल लागत की जानकारी मांगी थी। सरकार ने चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड की शुरुआत की थी। वर्ष 2018 से अब तक विभिन्न चुनावों में 9187 करोड़ कीमत के 9208 बॉन्ड बचे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed