{"_id":"5ffb844a8ebc3e31f54c8539","slug":"election-commission-said-state-should-not-use-reckless-officers-in-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में न लगाएं राज्य: निर्वाचन आयोग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लापरवाह अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में न लगाएं राज्य: निर्वाचन आयोग
Mon, 11 Jan 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:18 AM IST
विज्ञापन
Election commission
निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों में लापरवाह अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाने से मना किया है। आयोग ने सुचारू ढंग से मतदान कराने के लिए उन राज्यों को निर्देश जारी किए हैं जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव सुचारू ढंग से कराने के लिए आयोग ने जारी किये निर्देश
असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी को एडवाइजरी जारी कर आयोग ने कहा, जिन अधिकारियों पर पिछले चुनावों में लापरवाही के लिए कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं या जिनके मामलों में सुनवाई जारी है, उन्हें इस बार ड्यूटी पर न लगाया जाए ताकि चुनाव बिना किसी व्यवधान के सुचारू ढंग से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
आयोग ने यह भी निर्देश दिये कि मतदान कराने की सीधी प्रक्रिया के लिए अधिकारियों को उनके गृह जनपद में तैनात न किया जाए। वहीं पिछले महीने जारी एडवाइजरी में आयोग ने निर्देश दिया था कि छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में न लगाया जाए। पांचों राज्यों में इस साल अप्रैल से जून के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन