फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission revises Assembly poll dates for Manipur Know New Voting Dates

Manipur Election 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव, जानिए अब कब-कब डाले जाएंगे वोट

Thu, 10 Feb 2022 07:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

मणिपुर में पहले चरण के लिए अब 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।  इसके अलावा यहां दूसरे चरण के लिए मतदान की नई तारीख पांच मार्च कर दी गई है।

विज्ञापन
Election Commission revises Assembly poll dates for Manipur Know New Voting Dates
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने गुरुवार को आदेश जारी किया। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर में पहले चरण के लिए अब 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले यहां पहले चरण का मतदान 27 फरवरी को होना था। इसके अलावा मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान की तारीख को तीन मार्च से बदलकर पांच मार्च कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। इसके नतीजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। पिछली बार मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आयोग ने हाल ही में चुनावी राज्य का दौरा किया था, वहां के हालत और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद आयोग ने, वहां के हालात, प्रबंधन और परिवहन व्यवस्थाओं और राज्य की जमीनी हकीकत को आकलित करने के बाद आयोग ने  तारीखों को बदलने  का फैसला  किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन एक फरवरी को जारी हुआ था और आठ फरवरी तक आवेदन करने और 11 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते थे। वहीं दूसरे चरण के लिए 4 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई थी,  11 फरवरी तक नामांकन और 16 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।  राज्य में चुनावी प्रक्त्रिस्या पूर्ववत रहेंगी, केवल चुनाव तिथियों में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार यहां के अतिवादी संगठनों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है, इसके लिए सरकार ने कई संगठनों के साथ  व्यापक विचार विमर्श भी किया।




मुख्यमंत्री पद के चेहरे 

  • एन बीरेन सिंह: बीरेन सिंह राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। पांच साल सरकार चलाने वाले बीरेन सिंह फिर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। 
  • थोंगम बिस्वजीत सिंह: आरएसएस के करीबी बिस्वजीत सिंह का 2017 में भाजपा सरकार के गठन में अहम रोल रहा है। भाजपा अगर मणिपुर में असम मॉडल लागू करती है तो चुनाव जीत के बाद बिस्वजीत नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 
  • इकराम इबोबी सिंह: 15 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे इकरार इबोबी सिंह इस बरा भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। बढ़ती उम्र 73 साल के इबोबी सिंह की दावेदारी कमजोर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed