{"_id":"5be8a413bdec226949007dbf","slug":"election-commission-report-says-thirty-two-polling-stations-in-mizoram-sensitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में 32 मतदान केंद्र ‘संवेदनशील’ : चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में 32 मतदान केंद्र ‘संवेदनशील’ : चुनाव आयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
Updated Mon, 12 Nov 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग ने मिजोरम में 32 मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ की श्रेणी में रखा है। इसके अलावा 38 मतदान केंद्र ‘अति संवेदनशील’ इलाकों में स्थित हैं। राज्य के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी जोराम्मुआना ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 1,164 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य सशस्त्र पुलिस बल के अलावा केंद्रीय बलों की 40 कंपनियां बेहद संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण का काम चल रहा है। सरकारी चुनाव तंत्र राज्य में मुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।