चुनाव आयोग: पांच राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों संग की बैठक, तैयारियों पर चर्चा
चुनाव आयोग ने बुधवार को अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर इनके मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) की बैठक बुलाई गई। इसमें अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब व उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शरीक हुए। बैठक में अन्य बातों के अलावा मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया।
The Election Commission of India holds a review meeting with Chief Electoral Officers of Goa, Manipur, Punjab, Uttarakhand and Uttar Pradesh today. The meeting was focused on Assured Minimum Facilities at polling stations amongst others pic.twitter.com/B5LDlhryEK
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 28, 2021
बैठक के दौरान सुशील चंद्रा ने पांचों राज्यों के सीईओ से कहा कि उन्हें मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति, लॉजिस्टिक जरूरतों, मतदाता सूचियों की अपडेट करने, उनकी समीक्षा करने, वोटरों को जागरूक व सशक्त करने जैसे काम करना चाहिए।
समय पर चुनाव कराने का जताया था भरोसा
बता दें, बीते दिनों सीईसी चंद्रा ने कहा था कि चुनाव आयोग को उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उक्त पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव अगले साल समय पर करा लेने का भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा था कि कोरोना महामारी के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल और चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों से काफी अनुभव मिले हैं।
चार विस का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म होगा, यूपी का मई 2022 में
गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई तक चलेगा। एक सवाल के जवाब में चंद्रा ने कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर कमजोर हो रही है। हमने महामारी के दौरान बिहार में चुनाव कराए हैं। इसके बाद चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव कराए हैं। हमने महामारी में भी चुनाव कराने का काफी अनुभव हासिल कर लिया है।